झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष बने कार्तिक

झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा ने की हुई बैठक

By BALRAM | April 23, 2025 8:41 PM
an image

करौं. प्रखंड के जोड़ामो स्टेशन के समीप झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा की बुधवार को एक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता बलदेव रवानी ने की. बैठक में प्रखंड कमेटी का गठन किया गया. सर्वसम्मति से कार्तिक रवानी को अध्यक्ष, बिहू लाल हांसदा को सचिव, कयूम अंसारी को कोषाध्यक्ष व सुखदेव मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा 21 सदस्यों को कमेटी में रखा गया है. बैठक में आंदोलनकारियों ने अपने मांगों के समर्थन में आंदोलन तेज करने का प्रस्ताव लिया गया. मौके पर शालिग्राम रवानी, कमलाकांत झा, मुर्शीद अंसारी, सुखदेव गोस्वामी, अजीज अंसारी, टेकलाल मंडल, मलिन सोरेन, साधु सोरेन, नकुल किस्कू, अजामुद्दीन अंसारी, ताहिर अंसारी, मुर्शीद अंसारी, हेनो टुडू, धरम पंडित आदि मौजूद थे.

संबंधित खबर और खबरें

यहां देवघर न्यूज़ (Deoghar News) , देवघर हिंदी समाचार (Deoghar News in Hindi), ताज़ा देवघर समाचार (Latest Deoghar Samachar), देवघर पॉलिटिक्स न्यूज़ (Deoghar Politics News), देवघर एजुकेशन न्यूज़ (Deoghar Education News), देवघर मौसम न्यूज़ (Deoghar Weather News) और देवघर क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version