Deoghar news : कृषि विज्ञान केंद्र ने छह पंचायतों में चलाया विकसित कृषि संकल्प अभियान

देवघर जिले की छह पंचायतों में केवीके व आत्मा की ओर से कृषि संकल्प अभियान चलाया गया. मौके पर कृषि क्षेत्र की नयी तकनीक के संबंध में किसानों को जानकारी दी.

By NISHIDH MALVIYA | June 6, 2025 8:28 PM
an image

प्रतिनिधि, जसीडीह. देवघर प्रखंड की छह पंचायतों में शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र देवघर व आत्मा द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया गया. किसानों को समृद्ध करने के उद्देश्य से प्रखंड के खोरीपानन, ग्वालबदिया, झिलुआ चांदडीह, पुनासी, अंधरीगादर व केनमनकाठी पंचायत में अभियान चलाया गया. इस दौरान पूर्वी क्षेत्र अनुसंधान परिसर रांची के मुख्य वैज्ञानिक डॉ रविशंकर पान ने किसानों से कहा कि सब्जी, फल के उन्नत बीज, प्रभेद सहित वैज्ञानिक विधि को अपनाकर अपने जीवनयापन को समृद्ध कर सकते हैं. इसके साथ ही कृषि की नयी तकनीक की जानकारी दी. जिला कृषि पदाधिकारी यशराज ने सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी. वहीं कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रमुख डॉ राजन ओझा ने खरीफ फसलों को लगाने के लिए सही फसल, सही बीज का चयन, मिट्टी नमूना के तरीके, मिट्टी परीक्षण सहित उचित मात्रा में उर्वरक के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी, साथ ही किसानों को पशुपालन संबंधित,अनुदान व नि:शुल्क मिलने वाली बीज, खाद्य, कृषि यंत्र, कीटनाशक सहित प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी गयी. इस मौके पर जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड आनंद कुमार, डॉ राजन ओझा, डॉ पूनम सोरेन अरविंद राय, बीटीएम शशांक शेखर, प्रदीप राउत आदि मौजूद थे.

संबंधित खबर और खबरें

यहां देवघर न्यूज़ (Deoghar News) , देवघर हिंदी समाचार (Deoghar News in Hindi), ताज़ा देवघर समाचार (Latest Deoghar Samachar), देवघर पॉलिटिक्स न्यूज़ (Deoghar Politics News), देवघर एजुकेशन न्यूज़ (Deoghar Education News), देवघर मौसम न्यूज़ (Deoghar Weather News) और देवघर क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version