मतदान केंद्रों पर महिला मतदाताओं की रही लंबी कतार

मधुपुर. विधानसभा चुनाव को लेकर महिलाओं में इस बार विशेष उत्साह देखा

By Prabhat Khabar News Desk | November 20, 2024 11:19 PM
an image

मधुपुर. विधानसभा चुनाव को लेकर महिलाओं में इस बार विशेष उत्साह देखा गया. पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने अधिक मतदान किया. सुबह सात बजे से ही महिलाएं मतदान के लिए पहुंचने लगी थी. मध्य विद्यालय पाथरोल, संत जोसेफ उच्च विद्यालय मधुपुर, मध्य विद्यालय रामपुर, रानी मंदाकिनी प्लस टू उच्च विद्यालय करौं, मध्य विद्यालय बुढ़ैई, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुग्गापहाड़ी में महिलाओं की लंबी-लंबी कतार देखी गयी. कई महिलाएं अपने छोटे- छोटे बच्चे को गोद में लेकर मतदान करने पहुंची थी. महिलाओं ने बताया कि वे लोग पहले मतदान करेगी. इसके उपरांत घर जाकर दूसरे काम काज करेगी. प्रत्येक मतदान केंद्रो पर महिला व पुरुषों का अलग-अलग कतार लगाया गया था. सुरक्षा कर्मी भी लगातार मुस्तैद दिखे गये.

संबंधित खबर और खबरें

यहां देवघर न्यूज़ (Deoghar News) , देवघर हिंदी समाचार (Deoghar News in Hindi), ताज़ा देवघर समाचार (Latest Deoghar Samachar), देवघर पॉलिटिक्स न्यूज़ (Deoghar Politics News), देवघर एजुकेशन न्यूज़ (Deoghar Education News), देवघर मौसम न्यूज़ (Deoghar Weather News) और देवघर क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version