देवघर, संजीत मंडल. गृह मंत्री अमित शाह के देवघर दौरे (चार फरवरी) को ऐतिहासिक बनाने में भाजपा जुट गयी है. प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, विधायक दल के नेता पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने इसकी कमान संभाली है. पूरे संथाल परगना और आस-पास के जिले से कार्यकर्ता इस विजय संकल्प रैली में शामिल होंगे. इसके लिए हर जिले में युद्ध स्तर पर प्रचार प्रसार शुरू किया गया है. बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, पूर्व मुख्यमंत्री श्री मरांडी, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू व सारठ विधायक रणधीर सिंह ने देवघर जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक की और कार्यकर्ताओं संग गृह मंत्री के दौरे को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति बनायी. जिलाध्यक्ष विधायक नारायण दास की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गृह मंत्री के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है. अमित शाह यहां खाद फैक्ट्री का शिलान्यास करने आ रहे हैं. भाजपा कार्यकर्ताओं को उनका मार्गदर्शन मिलेगा.
संबंधित खबर
और खबरें