Dhanbad News : नुनूडीह में जलयात्रा में श्रद्धालु महिलाओं से चेन छिनतई करतीं पांच महिलाएं पकड़ायीं, धुनाई

Dhanbad News : नुनूडीह में जलयात्रा में श्रद्धालु महिलाओं से चेन छिनतई करतीं पांच महिलाएं पकड़ायीं, धुनाई

By NARAYAN CHANDRA MANDAL | June 26, 2025 12:44 AM
an image

Dhanbad News : सुदामडीह थाना क्षेत्र के नुनूडीह एनबीसीसी कॉलोनी में बुधवार को आयोजित जलयात्रा के दौरान भीड़ में घुस कर पांच श्रद्धालु महिलाओं की चेन छिनतई कर ली. महिलाएं माथे पर कलश लेकर जा रही थीं. इसी दौरान भीड़ में पांच महिलाओं की सोने की चेन झपट ली गयी. भीड़ ने चेन छिनतई करते छह बाहरी महिलाओं को पकड़ा, और जमकर धुनाई कर दी. बताया जाता है कि कुछ श्रद्धालु महिलाएं यज्ञ मंडप में जल भरा हुआ कलश रखने गयी थी, जैसे ही उन लोग कलश रखने के लिए झुकीं, उचक्का महिलाओं ने उनके गले से चेन छीन ली. जिन श्रद्धालु महिलाओं की छिनतई की गयी, उनमें नुनूडीह एनबीसीसी कॉलोनी निवासी स्व मनोज कुमार की पत्नी उषा देवी, रमेश भगत की पत्नी सुचेता नारायण के गले से चेन, अरुण कुमार की पत्नी बिंदु देवी का गले का मंगलसूत्र, आरके साव की पत्नी राजमुनी देवी की ढाई भर की सोने की चेन, अशोक महतो की पत्नी शांति देवी की सोने की चेन शामिल हैं. कुल सात लाख की चेन छिनतई की गयी थी. यज्ञ समिति के लोगों व भुक्तभोगी महिलाओं ने छिनतई कर रहीं छह बाहरी महिलाओं को पकड़ा और जमकर पिटाई कर दी. उनके पास से छीनी गयी चेन ले ली. उसके बाद उनमें से पांच महिलाओं को पकड़ कर सुदामडीह पुलिस को सुपुर्द कर दिया. सभी छह महिलाएं पटना गायघाट की रहने वाली हैं. आरोपी महिलाओं का कहना है कि आठ महिलाएं ट्रेन से यहां आकर चूड़ी सिंदूर बिंदिया आदि बेचती हैं. हालांकि पुलिस ने उनके पास से बेचने का कोई सामान नहीं मिला है. इस संबंध में पुलिस ने बताया कि गुरुवार को महिलाओं से फिर पूछताछ की जायेगी. उसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

संबंधित खबर और खबरें

यहां धनबाद न्यूज़ (Dhanbad News) , धनबाद हिंदी समाचार (Dhanbad News in Hindi), ताज़ा धनबाद समाचार (Latest Dhanbad Samachar), धनबाद पॉलिटिक्स न्यूज़ (Dhanbad Politics News), धनबाद एजुकेशन न्यूज़ (Dhanbad Education News), धनबाद मौसम न्यूज़ (Dhanbad Weather News) और धनबाद क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version