Dhanbad News : सतीटांड़ में शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा

Dhanbad News : सतीटांड़ में शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा

By NARAYAN CHANDRA MANDAL | May 7, 2025 5:52 PM
an image

Dhanbad News : बौआकला उत्तर पंचायत सतीटांड़ शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को मंदिर प्रांगण से भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में कुंवारी कन्या व महिलाएं भी शामिल थीं. पंडित रिंकू पांडेय, सुनील पांडेय, रोहित कुमार पांडेय, अभिषेक पांडेय व सुशील पांडेय ने मुख्य यजमान विकास रजक संग पूर्णिमा देवी, विनोद रवानी संग बेबी देवी, श्रीपति रवानी संग सुनीता देवी, सुरेश रजक संग संध्या देवी, खेदन रवानी संग लखी देवी वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जलभरन कराया. शुक्रवार को भंडारे के साथ रात्रि में भगवती जागरण का आयोजन किया जायेगा. कलश यात्रा में मुखिया भीम लाल रजक, लक्ष्मीकांत रजक, पंसस शंकर रजक, तुलसी रजक, मंटू रवानी, शंकर रवानी, दयानंद महतो, संतोष साव, रूपलाल रवानी, विश्वनाथ रवानी, नंदनी कुमारी आशा कुमारी, गुड़िया देवी, उर्मिला देवी, अंजली देवी, ममता देवी, अनीता देवी आदि शामिल थे.

संबंधित खबर और खबरें

यहां धनबाद न्यूज़ (Dhanbad News) , धनबाद हिंदी समाचार (Dhanbad News in Hindi), ताज़ा धनबाद समाचार (Latest Dhanbad Samachar), धनबाद पॉलिटिक्स न्यूज़ (Dhanbad Politics News), धनबाद एजुकेशन न्यूज़ (Dhanbad Education News), धनबाद मौसम न्यूज़ (Dhanbad Weather News) और धनबाद क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version