Dhanbad News : झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन चुनाव में कर्ण सिंह गुट का कब्जा बरकरार

पुलिस लाइन में रात भर हुई मतगणना, दोपहर 12 बजे आया परिणाम, संगठन महामंत्री पद के लिए हुई पुनर्मतगणना

By NARENDRA KUMAR SINGH | July 11, 2025 2:21 AM
an image

झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन चुनाव में कर्ण सिंह के गुट का कब्जा बरकरार रहा. वहीं जितेंद्र किंडो के गुट को हार का मुंह देखना पड़ा. अध्यक्ष पद के उम्मीदवार कर्ण सिंह ने जितेंद्र किंडो को 70 मतों के अंतर से हरा दिया. बुधवार की सुबह से शुरू हुई वोटिंग रात नौ बजे तक चली. इसमें 761 डेलिगेट की जगह 740 ने वोट डाले. मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद देर रात काउंटिंग शुरू की गयी. इस दौरान संगठन महामंत्री के पद के मतों की गिनती दुबारा की गयी. पूरी रात मताें की गिनती के बाद अगले दिन गुरुवार को रिजल्ट जारी किया गया.

रात भर पुलिस लाइन में लगी रही भीड़ :

अध्यक्ष पद के उम्मीदवार को खुद का भी नहीं मिला वोट

चुनाव परिणाम

अध्यक्ष :

कर्ण कुमार सिंह 404 वोट (जीते), जितेंद्र किंडो 334, रामअवतार सिंह को शून्य, रद्द वोट तीन

संगठन महामंत्री :

अमित कुमार तिवारी 380 ( जीते), देवचंद मुंडा 355

महामंत्री :

रमेश उरांव 472( जीते), विनोद कुमार पांडेय 266

कोषाध्यक्ष :

स्टेफेन सोरेन 418( जीते), गुलाब चंद्र महतो 318

उपाध्यक्ष जिला :

सबिलुर रवानी खां 378 वोट, संजय राम 344 ( दोनों जीते), नरेश कुमार यादव 341, लालेश्वर राम 325

उपाध्यक्ष जैप :

मृत्युंजय कुमार 376, परमेश्वर महतो 359( दोनों जीते), तापेश्वर कुमार यादव 326, वैभव कुमार पाठक 296

प्रदेश सहायक महामंत्री ( जिला ) :

उपेंद्र कुमार पांडेय 405, नंद किशोर शर्मा 385, सरफराज खान 359 ( तीनों जीते), दिनेश कुमार राय 332, भीखु पासवान 329, मो अफताब आलम 292

संयुक्त महामंत्री ( अग्नि शमन) :

जुगल मुंड 409 (जीते), अजय कुमार खाखा 320 (हारे)

सहायक महामंत्री ( जैप) :

निर्भय राज 392(जीते), छोटे लाल महतो 347 ( हारे)

संयुक्त महामंत्री ( जैप) :

गब्रिएल सोरेन 406 ( जीते), श्याम लाल टुडू 331

उपाध्यक्ष ( आइआरबी) :

प्रदीप टोप्पो 402( जीते) , परमेश्वर लकड़ा 335

संयुक्त महामंत्री ( आइआरबी) :

अजय कुमार सिंह 391( जीते), चंद्रशेखर महतो 344

सहायक महामंत्री ( जिला) :

उपेंद्र नाथ मिश्रा 381, अविनाश कुमार राय 351, सच्चिदा नंद राय 346 ( तीनों जीते), नीरज कुमार 295, कामदेव राय 265, ब्रजेश कुमार पांडेय 314, रामाशीष कुमार 74

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

संबंधित खबर और खबरें

यहां धनबाद न्यूज़ (Dhanbad News) , धनबाद हिंदी समाचार (Dhanbad News in Hindi), ताज़ा धनबाद समाचार (Latest Dhanbad Samachar), धनबाद पॉलिटिक्स न्यूज़ (Dhanbad Politics News), धनबाद एजुकेशन न्यूज़ (Dhanbad Education News), धनबाद मौसम न्यूज़ (Dhanbad Weather News) और धनबाद क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version