राजेंद्र सरोवर पार्क के पास रविवार की देर रात हुई सड़क दुर्घटना में धनबाद लेबर कोर्ट में कार्यरत पेशकार कृष्ण कुमार महतो (55) की मौत हो गयी. वहीं उनकी उनकी पत्नी रंभा देवी (45), पुत्री निकिता महतो (23) व पुत्र धीरज कुमार महतो (14), संतोष, धनंजय कुमार व एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार हादसा सुबह लगभग तीन बजे हुआ. कृष्ण कुमार अपने परिवार के साथ रांची से लौट कर ऑटो (जेएचबीजेड 4632) से अपने घर मंडल बस्ती जा रहे थे. इसी दौरान स्टेशन रोड की ओर से तेज रफ्तार कार (जेएचसीक्यू 6535) ने ऑटो में टक्कर मार दी.
संबंधित खबर
और खबरें

