Dhanbad News : सामूहिक रुद्राभिषेक अनुष्ठान का आयोजन

Dhanbad News : सामूहिक रुद्राभिषेक अनुष्ठान का आयोजन

By NARAYAN CHANDRA MANDAL | July 22, 2025 5:15 PM
an image

Dhanbad News : कतरास शहर के हीरक कैंप स्थित गायत्री ज्ञान मंदिर प्रांगण में मंगलवार को सामूहिक रुद्राभिषेक अनुष्ठान का आयोजन किया गया. गायत्री शक्तिपीठ बस्ताकोला की ओर से आयोजित धार्मिक कार्यक्रम का आरंभ मां गायत्री, आचार्य रामचंद्र शर्मा, माता भगवती देवी शर्मा की तस्वीर की पूजा-अर्चना कर की गयी. सीताराम सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 25 दंपतियों से पूजा-अर्चना कराने के बाद शिवलिंग में जलाभिषेक व रुद्राभिषेक कराया. इसके साथ गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया. महाआरती के बाद भंडारा का आयोजन किया गया. मौके पर कतरासगढ़, कतरास, पचगढ़ी बाजार, सिजुआ, अंगारपथरा, सिनीडीह आदि इलाके के गुरु भाई, बहन मौजूद थे.

संबंधित खबर और खबरें

यहां धनबाद न्यूज़ (Dhanbad News) , धनबाद हिंदी समाचार (Dhanbad News in Hindi), ताज़ा धनबाद समाचार (Latest Dhanbad Samachar), धनबाद पॉलिटिक्स न्यूज़ (Dhanbad Politics News), धनबाद एजुकेशन न्यूज़ (Dhanbad Education News), धनबाद मौसम न्यूज़ (Dhanbad Weather News) और धनबाद क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version