Dhanbad News : यमुना सहाय के 19वें स्मृति दिवस पर लोदना में हुई संकल्प सभा

Dhanbad News : एक सच्चे मार्क्सवादी थे यमुना सहाय

By MANOJ KUMAR | June 14, 2025 1:46 AM
an image

Dhanbad News : लोदना स्थित यमुना सहाय स्मृति भवन प्रांगण में शुक्रवार को बीसीकेयू की ओर से प्रखर मार्क्सवादी चिंतक व समाजवादी नेता यमुना सहाय के 18वें स्मृति दिवस पर संकल्प सभा का आयोजन किया गया. अध्यक्षता शिक्षक आनंद महतो व संचालन शिवबालक पासवान ने किया. वक्ताओं ने कहा कि यमुना सहाय एक सच्चे मार्क्सवादी थे. उनका मकसद केवल लोगों के बीच मार्क्सवादी विचारों, आदर्श एवं आचरण को पहुंचाना था. स्व. सहाय की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं था. वह जो कहते थे. उसे अपने आचरण में शामिल कर लेते थे. उन्होंने निजी कंपनियों के शोषण के खिलाफ मजदूर-किसान को एकजुट करते हुए आंदोलन किया. संकल्प सभा में ज्ञान विज्ञान समिति के राष्ट्रीय नेता काशीनाथ चटर्जी, वरिष्ठ नेता गोपीकांत बक्शी, सीटू के जिला महामंत्री रामकृष्णा पासवान, आनंद महिपाल, प्रह्लाद महतो, सुरेश गुप्ता, मानस चटर्जी, पुट्टू बाउरी, शिवकुमार सिंह, दिलीप चक्रवर्ती, मोतीलाल हेंब्रम, बिहारी लाल चौहान, नागेश्वर पासवान, भगवान दास, नारायण चक्रवर्ती, राजेंद्र प्रसाद राजा, नौशाद अंसारी, तुलसी रवानी, सलाउद्दीन अंसारी, संतोष रजक, धर्मेंद्र राय, मनोज पासवान, गोपाल लाल आदि उपस्थित थे.

संबंधित खबर और खबरें

यहां धनबाद न्यूज़ (Dhanbad News) , धनबाद हिंदी समाचार (Dhanbad News in Hindi), ताज़ा धनबाद समाचार (Latest Dhanbad Samachar), धनबाद पॉलिटिक्स न्यूज़ (Dhanbad Politics News), धनबाद एजुकेशन न्यूज़ (Dhanbad Education News), धनबाद मौसम न्यूज़ (Dhanbad Weather News) और धनबाद क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version