जमीन विवाद में दंपती पर लाठी से हमला, प्राथमिकी दर्ज

इस घटना में नागे मुर्मू और उनकी पत्नी फूलमुनी किस्कू गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों के माथे पर गहरी चोट आयी है.

By ANAND JASWAL | July 13, 2025 7:26 PM
an image

गोपीकांदर. गोपीकांदर थाना क्षेत्र के जाड़ोपानी संताल टोला में शनिवार देर रात जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडों से जमकर मारपीट हुई. इस घटना में नागे मुर्मू और उनकी पत्नी फूलमुनी किस्कू गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों के माथे पर गहरी चोट आयी है. परिजनों ने रात में ही दोनों घायलों को गोपीकांदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर माथे पर टांके लगाए. हालत गंभीर होने पर दोनों को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका रेफर कर दिया गया. घायल नागे मुर्मू ने बताया कि पड़ोसी शिवधन मुर्मू और उसका बेटा सरोज मुर्मू शनिवार रात करीब 8 बजे जमीन विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी दी. विरोध करने पर शिवधन और सरोज ने मिलकर नागे मुर्मू, उनकी पत्नी फूलमुनी किस्कू और उनके बेटे संदीप मुर्मू पर लाठियों से हमला कर दिया. हमले में नागे और फूलमुनी को गंभीर चोटें आईं और काफी खून बह गया. घटना की जानकारी मिलते ही नागे मुर्मू ने रात में ही गोपीकांदर थाना में शिवधन मुर्मू और सरोज मुर्मू के खिलाफ जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है.

संबंधित खबर और खबरें

यहां दुमका न्यूज़ (Dumka News) , दुमका हिंदी समाचार (Dumka News in Hindi), ताज़ा दुमका समाचार (Latest Dumka Samachar), दुमका पॉलिटिक्स न्यूज़ (Dumka Politics News), दुमका एजुकेशन न्यूज़ (Dumka Education News), दुमका मौसम न्यूज़ (Dumka Weather News) और दुमका क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version