विश्वविद्यालय में कर्मियों की समायोजन की उठायेंगे मांग : विमल मरांडी

दुमका स्थित लोमाई हवेली में रविवार को संथाल परगना अंगीभूत महाविद्यालय अनुबंध शिक्षकेतर कर्मचारी मोर्चा की बैनर तले बैठक हुई. इसमें संथाल परगना के सभी अंगीभूत महाविद्यालय से कर्मचारी उपस्थित हुए और समस्याओं पर चर्चा की गयी.

By NITIN KUMAR | May 25, 2025 8:50 PM
an image

प्रतिनिधि, दुमका दुमका स्थित लोमाई हवेली में रविवार को संथाल परगना अंगीभूत महाविद्यालय अनुबंध शिक्षकेतर कर्मचारी मोर्चा की बैनर तले बैठक हुई. इसमें संथाल परगना के सभी अंगीभूत महाविद्यालय से कर्मचारी उपस्थित हुए और समस्याओं पर चर्चा की गयी. इसमें सीनेट सदस्य विमल मरांडी उपस्थित हुए. उन्होंने भरोसा दिलाया कि विश्वविद्यालय में आपकी समस्याओं को उठाएंगे. कर्मचारियों के समायोजन की बात विश्वविद्यालय में रखने के लिए आवश्यक रूप से पहले करेंगे. कहा कि आप लोग अनुभवी हैं. कई वर्षों से कार्य कर रहे हैं और कार्य के अनुभव को देखते हुए आप लोगों को समायोजन करने की मांग की जायेगी. बैठक में रांची में चल रहे धरना प्रदर्शन को और तीव्र गति देने की बात रखी गयी. मौके पर सौरभ मिश्रा, इमानुएल हेंब्रम, विशंभर कुमार, अनिल मंडल, समीर मिश्रा,जीवेश सिंह, अनुज दुबे, निशिकांत यादव, दिलीप मरांडी, सिकंदर यादव, रामकिशोर यादव, राजीव पाठक, नजरे आलम, भारत कुमार मंडल आदि मौजूद थे.

संबंधित खबर और खबरें

यहां दुमका न्यूज़ (Dumka News) , दुमका हिंदी समाचार (Dumka News in Hindi), ताज़ा दुमका समाचार (Latest Dumka Samachar), दुमका पॉलिटिक्स न्यूज़ (Dumka Politics News), दुमका एजुकेशन न्यूज़ (Dumka Education News), दुमका मौसम न्यूज़ (Dumka Weather News) और दुमका क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version