किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी दी गयी

किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी दी गयी

By SANJAY | June 7, 2025 9:31 PM
an image

डंडई.

डंडई प्रखंड क्षेत्र में मंगारदह जलछाजन की ओर से शनिवार को बालेखांड़ गांव में किसानों को कृषि से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया. सहभागी केंद्र के अध्यक्ष विजय राम ने उपस्थित लोगों से कहा कि किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आजीविका में सुधार करने में यह प्रशिक्षण मदद कर सकता है. इस में कृषि के नये तरीके, फसल प्रबंधन और मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार करने के तरीके सिखाये जाते हैं. इसके अलावा पौधे लगाने और मछली पालन जैसे विषयों पर भी प्रशिक्षण दिया जाता है, जो पर्यावरण सुधार और आय वृद्धि में मदद करता हैं. कृषि प्रशिक्षण के मुख्य रूप से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से संबंधित कई अहम जानकारियां दी गयी. किसानों को फसल प्रबंधन के तरीके सिखाये गये. ताकि वे अपनी फसल को स्वस्थ और उत्पादक बना सकें. किसानों को मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार करने के तरीके भी बताये गये. इससे वे अपनी फसल की उत्पादकता बढ़ा सकते हैं. सुनील कुमार गौतम ने कहा प्रशिक्षण से किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलती है, जिससे वे अपनी आजीविका में सुधार कर सकते हैं.

उपस्थित लोग : मौके पर उपस्थित नाबार्ड मंगरदाह जल छाजन परियोजना के प्रखंड अध्यक्ष तारा देवी,सचिन रामप्यारी राम,नगीना परहिया, रामनरेश सिंह,जगलाली सिंह, बिन्दु भारती, दिनेश राम, मंजू देवी, मानमती देवी, सरिता देवी, कमला देवी, कुंती देवी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

संबंधित खबर और खबरें

यहां गढ़वा न्यूज़ (Garhwa News) , गढ़वा हिंदी समाचार (Garhwa News in Hindi), ताज़ा गढ़वा समाचार (Latest Garhwa Samachar), गढ़वा पॉलिटिक्स न्यूज़ (Garhwa Politics News), गढ़वा एजुकेशन न्यूज़ (Garhwa Education News), गढ़वा मौसम न्यूज़ (Garhwa Weather News) और गढ़वा क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर.

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version