गढ़वा में बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों का हुआ तबादला

गढ़वा जिले में बड़े पैमाने पर अवर निरीक्षक स्तर के पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है. पुलिस अधीक्षक खोत्रे श्रीकांत सुरेश राव ने वैसे थाने जहां लंबित मामलों की संख्या अनुसंधानकर्ता के अनुपात में ज्यादा है, वहां सुधार लाने व उच्च कोटि का अनुसंधान करने के उद्देश्य से विभिन्न थानों में पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है. पुलिस अधीक्षक ने स्थानांतरित पदाधिकारियों को अनुसंधान में तेजी लाने का निर्देश दिया है.

By Prabhat Khabar News Desk | June 28, 2020 2:34 AM
an image

गढ़वा : गढ़वा जिले में बड़े पैमाने पर अवर निरीक्षक स्तर के पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है. पुलिस अधीक्षक खोत्रे श्रीकांत सुरेश राव ने वैसे थाने जहां लंबित मामलों की संख्या अनुसंधानकर्ता के अनुपात में ज्यादा है, वहां सुधार लाने व उच्च कोटि का अनुसंधान करने के उद्देश्य से विभिन्न थानों में पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है. पुलिस अधीक्षक ने स्थानांतरित पदाधिकारियों को अनुसंधान में तेजी लाने का निर्देश दिया है.

स्थानांतरित किये गये पदाधिकारियों में अवर निरीक्षक सोनू प्रसाद को मझिआंव थाना से गढ़वा थाना, नवीन शर्मा को मझिआंव थाना से गढ़वा, ददन साह को मझिआंव थाना से गढ़वा थाना, राहुल कुमार मिश्र को डंडई थाना से कांडी थाना, राहुल को डंडई से कांडी, मंटू कुमार शर्मा को रमना से नगरउंटारी, जाहिद अंसारी को विशुनपुरा से मेराल, पवन कुमार को विशुनपुरा से मेराल, शिवकुमार सिंह-2 को विशुनपुरा से मेराल, सुभाष कुमार यादव को भवनाथपुर से नगरऊंटारी, मुन्ना शर्मा को भवनाथपुर से नगरउंटारी, संजय कुमार मुंडा को केतार से नगरउंटारी, पुरुषोत्तम कुमार राय को केतार से नगरऊंटारी.

इसके अलावा कमलेश कुमार महतो को खरौंधी से गढ़वा, स्वामी रंजन ओझा को खरौंधी से गढ़वा, सुधांशु कुमार यादव को खरौंधी से मेराल, उमाशंकर प्रधान को खरौंधी से मेराल, सत्येंद्र कुमार उपाध्याय को खरौंधी से गढ़वा, विजय कुमार को रंका से कांडी, रोहित राज सिंह को रंका से कांडी, विक्की कुमार को रमकंडा से नगरउंटारी, अजीत कुमार को रमकंडा से मेराल, हरेकृष्ण प्रसाद को रमकंडा से गढ़वा, दामू राम बोइपाई को रमकंडा से कांडी.

इसके अलावा अभय कुमार को चिनिया से गढ़वा, दीपक राणा को चिनिया से गढ़वा, पिंकू कुमार को चिनिया से गढ़वा, अंजनी कुमार को चिनिया से गढ़वा, विजय कुमार शर्मा को चिनिया से गढ़वा, गोसनर धान को चिनिया से गढ़वा, चंबरू बानरा को भंडरिया से गढ़वा, पंकज सिंदुरिया को भंडरिया से गढ़वा, आकाश पन्ना को भंडरिया से गढ़वा, संतोष कुमार को भंडरिया से गढ़वा, बिनू उरांव को भंडरिया से गढ़वा, मुन्ना सिंह को भंडरिया से गढ़वा, संतोष कुमार को भंडरिया से गढ़वा, ऐमन कंडुलना को भंडरिया से गढ़वा, शिबू सोरेन को भंडरिया से गढ़वा व राधा मोहन यादव को भंडरिया से गढ़वा थाना में पदस्थापित किया गया है.

संबंधित खबर और खबरें

यहां गढ़वा न्यूज़ (Garhwa News) , गढ़वा हिंदी समाचार (Garhwa News in Hindi), ताज़ा गढ़वा समाचार (Latest Garhwa Samachar), गढ़वा पॉलिटिक्स न्यूज़ (Garhwa Politics News), गढ़वा एजुकेशन न्यूज़ (Garhwa Education News), गढ़वा मौसम न्यूज़ (Garhwa Weather News) और गढ़वा क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर.

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version