भगवान बिरसा के विचार झारखंड की आत्मा में बसते हैं

भगवान बिरसा के विचार झारखंड की आत्मा में बसते हैं

By SANJAY | June 9, 2025 10:09 PM
an image

गढ़वा.

समाहरणालय परिसर स्थित बिरसा मुंडा पार्क में सोमवार को आदिवासी समाज के क्रांतिकारी और जननायक धरती आबा बिरसा मुंडा की 124वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनायी गयी. मौके पर पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया और उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें राष्ट्र का प्रेरणास्रोत बताया. कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजों के खिलाफ जो आंदोलन छेड़ा, वह सिर्फ एक विद्रोह नहीं बल्कि एक चेतना, एक क्रांति थी. उलगुलान के नाम से प्रसिद्ध इस आंदोलन ने आदिवासी समाज में जागरूकता की नयी लहर पैदा की. उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा ने कम उम्र में ही यह साबित कर दिया था कि सच्चा संघर्ष उम्र नहीं, संकल्प देखता है. पूर्व मंत्री ने कहा कि बिरसा मुंडा के अदम्य साहस और संघर्ष से अंग्रेजी सरकार इतनी घबरा गयी थी कि उन्होंने बिरसा मुंडा को पकड़वाने के लिए 500 रुपये का इनाम घोषित किया था, जो उस समय एक बड़ी राशि मानी जाती थी. इतना ही नहीं, अंग्रेजों ने उन्हें कैद कर यातनाएं दीं और अंततः रांची जेल में रहस्यमय परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गयी. लेकिन उनका विचार, उनका संघर्ष आज भी जीवित है और झारखंड की आत्मा में बसता है. उन्होंने कहा कि झारखंड की वर्तमान सरकार बिरसा मुंडा के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है. आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा, वनाधिकार कानून का सही क्रियान्वयन, स्थानीय युवाओं को रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता में है.
संबंधित खबर और खबरें

यहां गढ़वा न्यूज़ (Garhwa News) , गढ़वा हिंदी समाचार (Garhwa News in Hindi), ताज़ा गढ़वा समाचार (Latest Garhwa Samachar), गढ़वा पॉलिटिक्स न्यूज़ (Garhwa Politics News), गढ़वा एजुकेशन न्यूज़ (Garhwa Education News), गढ़वा मौसम न्यूज़ (Garhwa Weather News) और गढ़वा क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर.

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version