Giridih News : गांडेय में वज्रपात से युवक की मौत

Giridih News : बदगुंदा पंचायत के बभनडीहा की घटना

By MANOJ KUMAR | April 19, 2025 12:37 AM
feature

Giridih News : गांडेय प्रखंड की बदगुंदा पंचायत के बभनडीहा में वज्रपात से युवक की मौत हो गयी. घटना गुरुवार शाम की है. घटना के बाद जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, गांव में मातम का माहौल है. बभनडीहा निवासी सरजल मुर्मू (उम्र 42 वर्ष) गुरुवार की शाम बादल गरजने व बारिश के समय घर पर था. इसी क्रम में वज्रपात हुई और वह इसकी चपेट में आ गया. वज्रपात की सूचना पर ग्रामीण जुटे और सरजल को इलाज के लिए ले जाने की व्यवस्था करने लगे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गयी. मृतक के एक लड़की और दो लड़के हैं. लड़की की शादी हो चुकी है, जबकि दोनों बेटे अभी कुंवारे हैं. घटना की सूचना पर धर्मपुर पिड़ के पिड़ परगाना रमेश मुर्मू मृतक के घर पहुंचे और ढाढ़स बंधाया. उन्होंने जिला प्रशासन से मृतक के परिजनों को आपदा राहत कोष से मुआवजा व अन्य सहायता देने की मांग की.

संबंधित खबर और खबरें

यहां गिरिडीह न्यूज़ (Giridih News) , गिरिडीह हिंदी समाचार (Giridih News in Hindi), ताज़ा गिरिडीह समाचार (Latest Giridih Samachar), गिरिडीह पॉलिटिक्स न्यूज़ (Giridih Politics News), गिरिडीह एजुकेशन न्यूज़ (Giridih Education News), गिरिडीह मौसम न्यूज़ (Giridih Weather News) और गिरिडीह क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version