Jharkhand: सीएम हेमंत सोरेन धर्मपत्नी कल्पना सोरेन के साथ पहुंचे गिरिडीह, दिशोम मांझीथान और भोमियाजी महाराज मंदिर में की पूजा
Jharkhand: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन शुक्रवार को गिरिडीह पहुंचे. उन्होंने मधुबन के दिशोम मांझीथान के बाद अधिष्ठायक देव भोमियाजी महाराज मंदिर में आराधना की. उनके साथ उनकी धर्मपत्नी व विधायक कल्पना सोरेन भी थीं.
By Guru Swarup Mishra | July 19, 2024 4:58 PM
Jharkhand: गिरिडीह-झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी धर्मपत्नी और गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन के साथ शुक्रवार को गिरिडीह पहुंचे. उन्होंने मधुबन में धार्मिक स्थलों में पूजा-अर्चना की. सबसे पहले उन्होंने दिशोम मांझीथान में पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. इसके बाद उन्होंने मधुबन के ही अधिष्ठायक देव भोमियाजी महाराज मंदिर में पूजा-अर्चना की और राज्यवासियों की उन्नति एवं सुख-समृद्धि की कामना की.
दिशोम मांझीथान में पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को गिरिडीह दौरे पर हैं. वे अपनी धर्मपत्नी एवं गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन के साथ गिरिडीह जिले के मधुबन पहुंचे और दिशोम मांझीथान में पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. उन्होंने राज्यवासियों की उन्नति एवं सुख-समृद्धि की कामना की.
अधिष्ठायक देव भोमियाजी महाराज मंदिर में की पूजा
मधुबन के दिशोम मांझीथान में पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन गिरिडीह जिले के मधुबन स्थित अधिष्ठायक देव भोमियाजी महाराज मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. उन्होंने राज्य की उन्नति, अमन -चैन एवं सुख-समृद्धि की कामना की.
यहां गिरिडीह न्यूज़ (Giridih News) , गिरिडीह हिंदी समाचार (Giridih News in Hindi), ताज़ा गिरिडीह समाचार (Latest Giridih Samachar), गिरिडीह पॉलिटिक्स न्यूज़ (Giridih Politics News), गिरिडीह एजुकेशन न्यूज़ (Giridih Education News), गिरिडीह मौसम न्यूज़ (Giridih Weather News) और गिरिडीह क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .