Giridih News: जनसंघर्ष मोर्चा की बैठक में कमेटी गठित

Giridih News: जन संघर्ष मोर्चा की बैठक रविवार को पंचायत सचिवालय बदडीहा में हुई. लोगों ने कहा कि अंचल में राजस्व कर्मचारी बेलगाम और बिचौलिए सक्रिय हैं, जो बिना पैसे के कोई काम नहीं करते हैं.

By MAYANK TIWARI | July 27, 2025 11:21 PM
an image

मनोहर वर्मा ने कहा कि रुपये देने के बाद भी रसीद कटवाने और म्यूटेशन करवाने में अनावश्यक विलंब किया जाता है. बैठक के दौरान राजेंद्र वर्मा व नवीन शर्मा के बीच आंगनबाड़ी विवाद का निष्पादन किया गया. प्रखंड स्तरीय कमेटी गठित की गयी. मुस्लिम अंसारी संयोजक, राजेश वर्मा सह संयोजक, अजीत वर्मा महासचिव, कामदेव यादव प्रवक्ता, विवेकानंद, कामदेव यादव जनसंपर्क प्रभारी, नवीन शर्मा मीडिया प्रभारी, कल्याण सिंह कार्यक्रम व्यवस्थापक, जागी राय प्रचारक बनाये गये. वहीं, बदडीहा में पंचायत कमेटी का गठन किया गया. अरविंद वर्मा अध्यक्ष, प्रमोद सिंह उपाध्यक्ष, किशोरी वर्मा सचिव व मनोहर वर्मा कोषाध्यक्ष बनाये गये. बैठक में मुखिया आशुतोष वर्मा, समाजसेवी दिगंबर प्रसाद दिवाकर, अजीत वर्मा, राजेंद्र वर्मा, कामदेव यादव, उज्ज्वल साहा, विवेकानंद सिंह, पंसस मनोज पंडा, बिनोद यादव, प्रकाश साव, सीताराम महतो, अर्जुन यादव, कल्याण सिंह, अशोक साव थे.

संबंधित खबर और खबरें

यहां गिरिडीह न्यूज़ (Giridih News) , गिरिडीह हिंदी समाचार (Giridih News in Hindi), ताज़ा गिरिडीह समाचार (Latest Giridih Samachar), गिरिडीह पॉलिटिक्स न्यूज़ (Giridih Politics News), गिरिडीह एजुकेशन न्यूज़ (Giridih Education News), गिरिडीह मौसम न्यूज़ (Giridih Weather News) और गिरिडीह क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version