Giridih News: जिलाध्यक्ष के आवास पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष

Giridih News: कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बुधवार को देवरी के चतरो स्थित कांग्रेस के जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह के आवास पर पहुंचे.

By MAYANK TIWARI | June 26, 2025 2:41 AM
an image

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बुधवार को देवरी के चतरो स्थित कांग्रेस के जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह के आवास पर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पार्टी के नेता, कार्यकर्ता एवं कोडरमा के पूर्व सांसद रहे स्वर्गीय तिलकधारी प्रसाद सिंह के परिवार के सदस्यों शिष्टाचार भेंट की. उन्होंने पूर्व सांसद के चित्र पर पुष्प कर श्रद्धांजलि दी. बाद में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सदस्यों से ग्रास रूट पर संगठन को मजबूत करने पर विस्तार पूर्वक चर्चा की. मौके पर जिलाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह, प्रदेश सचिव नरेश वर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष केदार पासवान, मीडिया सेल गजेंद्र सिंह, जिला परिषद सदस्य बिमल कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार राय, अहमद रजा नूरी, किशोर राय, पुरुषोत्तम चौधरी, कपिलदेव राय, गोपाल कुमार, सेंटू कुमार आदि मौजूद थे.

संबंधित खबर और खबरें

यहां गिरिडीह न्यूज़ (Giridih News) , गिरिडीह हिंदी समाचार (Giridih News in Hindi), ताज़ा गिरिडीह समाचार (Latest Giridih Samachar), गिरिडीह पॉलिटिक्स न्यूज़ (Giridih Politics News), गिरिडीह एजुकेशन न्यूज़ (Giridih Education News), गिरिडीह मौसम न्यूज़ (Giridih Weather News) और गिरिडीह क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version