Giridih News :कांग्रेस की प्रखंड कमेटी का विस्तार

कांग्रेस प्रखंड कमेटी की बैठक शुक्रवार को जामतारा पंचायत सचिवालय सभागार में हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष नागेश्वर मंडल ने की.कांग्रेस प्रखंड कमेटी की बैठक शुक्रवार को जामतारा पंचायत सचिवालय सभागार में हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष नागेश्वर मंडल ने की. इसमें प्रखंड कमेटी का विस्तार किया गया.

By PRADEEP KUMAR | June 13, 2025 11:55 PM
an image

कांग्रेस प्रखंड कमेटी की बैठक शुक्रवार को जामतारा पंचायत सचिवालय सभागार में हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष नागेश्वर मंडल ने की. मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह, प्रखंड प्रभारी अशोक विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष महेश भगत उपस्थित थे. बैठक में प्रखंड कमेटी का विस्तार किया गया. मुकेश कुमार व भुनेश्वर दास को प्रखंड उपाध्यक्ष, ताज हसन अंसारी, चांदोलाल मांझी, फुलमनी देवी, उर्मिला देवी, नुरेशा खातून, दीपक जैन, इमरान अंसारी, तेजपाल सिंह, तिलक महतो को महासचिव बनाया गया. सभी नव मनोनीत पार्टी पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र दिया गया. साथ ही सभी पार्टी की संगठनात्मक मजबूती के लिए काम करने तथा पार्टी की नीतियों व सिद्धांतों को जन-जन पहुंचाने की बात कही गयी. बैठक में युवा कांग्रेस के डुमरी विधानसभा अध्यक्ष गंगाधर महतो, युवा कांग्रेस के जिला महासचिव गुड्डू मलिक, करीम बख्श, युसुफ अंसारी, छोटू शर्मा, मंटू कुमार आदि उपस्थित थे.

संबंधित खबर और खबरें

यहां गिरिडीह न्यूज़ (Giridih News) , गिरिडीह हिंदी समाचार (Giridih News in Hindi), ताज़ा गिरिडीह समाचार (Latest Giridih Samachar), गिरिडीह पॉलिटिक्स न्यूज़ (Giridih Politics News), गिरिडीह एजुकेशन न्यूज़ (Giridih Education News), गिरिडीह मौसम न्यूज़ (Giridih Weather News) और गिरिडीह क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version