जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने हर घर तिरंगा अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने कहा कि सात-आठ अगस्त तक सभी मंडलों में बैठक आयोजित हने के बाद जिला मुख्यालय में 10 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी. इसे लेकर सभी मंडलों में प्रभारी की नियुक्ति की जायेगी. जिलाध्यक्ष श्री दुबे ने सभी मंडलों में सदस्यता अभियान की समीक्षा की और मंडल अध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री राज ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को लेकर सभी सामाजिक प्रतिष्ठान व व्यावसायिक प्रतिष्ठान से संपर्क कर भव्य तिरंगा यात्रा निकालनी है. मंडलों में भी तिरंगा यात्रा निकालने का निर्देश दिया गया.
संबंधित खबर
और खबरें