Giridih News: 2018 में हुआ था सामुदायिक शौचालय का निर्माण, पांच साल बाद किया गया लोकार्पण

Giridih News: जमुआ कोडरमा मुख्य मार्ग पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की जमीन पर बने सामुदायिक सुलभ शौचालय का उद्घाटन शुक्रवार को प्रमुख मिष्टु देवी, उप प्रमुख रब्बुल हसन रब्बानी, जिप सदस्य संजय हाजरा ने संयुक्त रूप से किया.

By MAYANK TIWARI | June 28, 2025 1:23 AM
an image

जमुआ कोडरमा मुख्य मार्ग पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की जमीन पर बने सामुदायिक सुलभ शौचालय का उद्घाटन शुक्रवार को प्रमुख मिष्टु देवी, उप प्रमुख रब्बुल हसन रब्बानी, जिप सदस्य संजय हाजरा ने संयुक्त रूप से किया. प्रमुख ने कहा कि इस शौचालय से आम जनों को लाभ मिल सकेगा .कहा कि जमुआ न केवल गिरिडीह जिले का प्रमुख केंद्र है, बल्कि देवनगरी देवघर के अलावा बिहार, कोडरमा व रांची जानेवाले लोगों का एक अस्थाई पड़ाव स्थल है. शौचालय नहीं होने से राहगीरों को परेशानी होती है. उप प्रमुख ने कहा कि विषम परिस्थितियों में भी हमलोग बेहतर कर रहे हैं. साहेब महतो ने कहा कि लोगों की मांग आज पूरी हुई है. मौके पर समाजसेवी संजीत यादव, जेकेएलएम की जिलाध्यक्ष सुनीता सिंह, विहिप के प्रखंड महामंत्री सुभाष पंडा, पंकज यादव, सोनिया, मो. बेलाल, महेन्द्र यादव, कांग्रेस नेता सच्चिदानंद सिंह, यूथ फॉर्स के अध्यक्ष गौतम सागर राणा, सचिव रंजीत मंडल, बद्री यादव, बिरेंद्र यादव, रामजी यादव, मो अलम, रवि रजक, रमेश बजाज, ललन यादव, वकील यादव, भरत मोदी, उज्ज्वल कुमार साहा, भोला राम, मो. सरताज, रंजीत यादव, राजद के पूरण यादव, कांग्रेस के सुभाष यादव, गोविंद हेंब्रम आदि मौजूद थे.

संबंधित खबर और खबरें

यहां गिरिडीह न्यूज़ (Giridih News) , गिरिडीह हिंदी समाचार (Giridih News in Hindi), ताज़ा गिरिडीह समाचार (Latest Giridih Samachar), गिरिडीह पॉलिटिक्स न्यूज़ (Giridih Politics News), गिरिडीह एजुकेशन न्यूज़ (Giridih Education News), गिरिडीह मौसम न्यूज़ (Giridih Weather News) और गिरिडीह क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version