Giridih News: नशा के खिलाफ महिलाओं ने रैली निकाली

Giridih News: जमुआ प्रखंड के नवडीहा में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी अंतर्गत संचालित आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रविवार को नशा विरोधी रैली निकाली.

By MAYANK TIWARI | June 30, 2025 12:42 AM
an image

जमुआ प्रखंड के नवडीहा में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी अंतर्गत संचालित आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रविवार को नशा विरोधी रैली निकाली. रैली के माध्यम से समाज में बढ़ते नशे के प्रचलन को रोकने और लोगों को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया. रैली में नवडीहा आजीविका महिला संगठन समेत अन्य सखी मंडलों की महिलाओं ने भाग लिया. महिलाएं हाथों में बैनर लेकर गांवों गलियों से गुजरीं और लोगों से नशा छोड़ने की अपील की. रैली में संतोष राय, शैलेश राणा, अंकित वर्मा, सुजीत वर्मा, संगीता कुमारी, राखी कुमारी, सोनीलता देवी, नीलम देवी, फुल कुमारी, किरण देवी आदि शामिल थे.

संबंधित खबर और खबरें

यहां गिरिडीह न्यूज़ (Giridih News) , गिरिडीह हिंदी समाचार (Giridih News in Hindi), ताज़ा गिरिडीह समाचार (Latest Giridih Samachar), गिरिडीह पॉलिटिक्स न्यूज़ (Giridih Politics News), गिरिडीह एजुकेशन न्यूज़ (Giridih Education News), गिरिडीह मौसम न्यूज़ (Giridih Weather News) और गिरिडीह क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version