Giridih News :बगोदर क्षेत्र में भी आंदोलन में सक्रिय रहे गुरुजी

Giridih News :महाजनी प्रथा व झारखंड अलग राज्य आंदोलन के दौरान शिबू सोरेन बगोदर क्षेत्र में भी सक्रिय रहे. वह प्राय: क्षेत्र में आदोलन करते थे. उनके आह्वान पर काफी संख्या में लोगों ने आंदोलन में भाग लिया.

By PRADEEP KUMAR | August 4, 2025 11:26 PM
an image

महाजनी प्रथा व झारखंड अलग राज्य आंदोलन के दौरान शिबू सोरेन बगोदर क्षेत्र में भी सक्रिय रहे. वह प्राय: क्षेत्र में आदोलन करते थे. उनके आह्वान पर काफी संख्या में लोगों ने आंदोलन में भाग लिया. इधर उनके निधन पर बगोदर प्रखंड के सरकारी व गैर सरकारी कार्यालय व विद्यालयों में गुरुजी के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया. विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है. बगोदर के घाघरा इंटर साइंस कॉलेज परिसर में भी शोक सभा हुई. मौके पर कॉलेज के सचिव प्रो. अशोक कुमार यादव, प्राचार्य प्रो वसीम अहमद, प्रो विजय कुमार मिश्रा, प्रो भावना कुमारी यादव, प्रो श्रद्धा मिश्रा, प्रो अनुपम अंजलि सिन्हा, प्रो सुधीर राम, प्रो विनोद यादव, प्रो हेमलाल महतो, प्रो पंकज कुमार, प्रो बुधन महतो, प्रो रवि कुमार, प्रो सुरभि कुमारी, प्रो गायत्री कुमारी आदि मौजूद थे.

संबंधित खबर और खबरें

यहां गिरिडीह न्यूज़ (Giridih News) , गिरिडीह हिंदी समाचार (Giridih News in Hindi), ताज़ा गिरिडीह समाचार (Latest Giridih Samachar), गिरिडीह पॉलिटिक्स न्यूज़ (Giridih Politics News), गिरिडीह एजुकेशन न्यूज़ (Giridih Education News), गिरिडीह मौसम न्यूज़ (Giridih Weather News) और गिरिडीह क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version