Kalpana Soren पहुंचीं गांडेय, विधायक बनने के बाद पहला दौरा

झामुमो नेता और विधायक कल्पना सोरेन विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद पहली बार गांडेय आयीं है. कल्पना सोरेन ने आते ही अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की.

By Kunal Kishore | June 22, 2024 6:42 PM
an image

गिरिडीह, मृणाल कुमार : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय की नवनिर्वाचित विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन आज गिरिडीह पहुंची. कल्पना सोरेन विधायक बनने के बाद पहली बार गांडेय का दौरा किया है. इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया.

आते ही अधिकारियों के साथ की बैठक

गिरिडीह पहुंचने के बाद उन्होंने नए परिषद भवन में सबसे पहले अधिकारियों के साथ एक बैठक की. बैठक में मुख्य रूप से गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद, डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, डीडीसी दीपक दुबे, अपर समाहर्ता बिजय सिंह बिरुआ के अलावे कई अधिकारी मौजूद है.

विकास कार्यों की समीक्षा

कल्पना मुर्मु सोरेन ने सबसे पहले सभी अधिकारियों से एक-एक कर परिचय लिया और इसके बाद गांडेय विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की. साथ हीं अधिकारियों को कई – दिशा निर्देश भी दी. यहां से बैठक करने के बाद कल्पना मुर्मू सोरेन गांडेय विधानसभा क्षेत्र के लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को भी सुना. आपको बता दें कि कल्पना सोरेन विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद वह पहली बार गांडेय पहुंची हैं. हेमंत सोरेन के जेल जाने से पहले यह सीट डॉ सरफराज के पास थी. झामुमो ने डॉ सरफराज के इस्तीफा दिलवा कर कल्पना सोरेन को यहां से उम्मीदवार बनाया था.

Also Read : कल्पना सोरेन नहीं आना चाहती थी राजनीति में, लेकिन आज इसमें जमा ली अपनी धाक

गांडेय उपचुनाव जीतकर विधायक बनीं कल्पना सोरेन

ज्ञात हो कि हाल ही में संपन्न हुए गांडेय विधानसभा उपचुनाव जीतकर कल्पना सोरेन विधायक बनीं हैं. सरफराज अहमद के इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली हुई. कल्पना ने बीजेपी के दिलीप वर्मा को उपचुनाव में हराया. पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने राजनीति में अपना कदम रखा था. उन्होंने अपनी सियासी पारी की शुरुआत गिरिडीह से ही की थी.

संबंधित खबर और खबरें

यहां गिरिडीह न्यूज़ (Giridih News) , गिरिडीह हिंदी समाचार (Giridih News in Hindi), ताज़ा गिरिडीह समाचार (Latest Giridih Samachar), गिरिडीह पॉलिटिक्स न्यूज़ (Giridih Politics News), गिरिडीह एजुकेशन न्यूज़ (Giridih Education News), गिरिडीह मौसम न्यूज़ (Giridih Weather News) और गिरिडीह क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version