Giridih News : मुंडरो जंगल से बुजुर्ग का शव बरामद हुआ

Giridih News : 24 अप्रैल से लापता थे बुजुर्ग

By MANOJ KUMAR | April 27, 2025 12:29 AM
feature

Giridih News : बगोदर थाना क्षेत्र के मुंडरो जंगल में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव बगोदर पुलिस ने बरामद किया है. बुजुर्ग की पहचान मुंडरो गांव निवासी पच्चू महतो के रूप में की गयी है. मुखिया बंधन महतो ने बताया कि पच्चू महतो 24 अप्रैल को सुबह घर से निकले थे. इसके बाद घर नहीं लौटे तो उनके परिजनों ने अपने स्तर से खोजबीन की. वहीं मंगलवार को देर शाम मुंडरो स्थित जंगल में उसका शव संदिग्ध परिस्थिति में बरामद किया गया है. बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. इसके साथ ही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. मृतक अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्री समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं.

संबंधित खबर और खबरें

यहां गिरिडीह न्यूज़ (Giridih News) , गिरिडीह हिंदी समाचार (Giridih News in Hindi), ताज़ा गिरिडीह समाचार (Latest Giridih Samachar), गिरिडीह पॉलिटिक्स न्यूज़ (Giridih Politics News), गिरिडीह एजुकेशन न्यूज़ (Giridih Education News), गिरिडीह मौसम न्यूज़ (Giridih Weather News) और गिरिडीह क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version