Giridih News: नाग पंचमी के मौके पर मुंडरो पहाड़ी मंदिर में रही भीड़

नाग पंचमी के मौके पर बगोदर प्रखंड के मुंडरो स्थित पहाड़ी मंदिर परिसर स्थित नाग देवता मंदिर में लोगों ने नाग देवता की पूजा की.

By PRADEEP KUMAR | July 30, 2025 12:15 AM
an image

नाग पंचमी के मौके पर बगोदर प्रखंड के मुंडरो स्थित पहाड़ी मंदिर परिसर स्थित नाग देवता मंदिर में लोगों ने नाग देवता की पूजा की. इसके साथ ही लावा दूध से नाग देवता का अभिषेक किया. वहीं महिला-पुरुषों ने हवन करने के बाद नाग देव की आरती उतारी. मान्यता है कि इस पहाड़ी मंदिर में एक गुफा भी है जिसमें दूध को रखा जाता है, नाग देवता इसे ग्रहण करते हैं. मौके पर मंदिर परिसर में कई प्रकार का पौधरोपण भी किया गया. इस दौरान भरकट्ठा से गोपेश्वर प्रसाद, सरिया से हरी पंडित, जितनी देवी, मुनिया देवी, कंचन देवी, कलावती देवी, हेमया देवी, बीना देवी, करुणा प्रसाद, राजेश कुमार, रघु रविदास, जितेंद्र कुमार, रतन कुमार, खेमलाल कुमार, पूर्व पंसस जगदीश प्रसाद महतो, मेघलाल कुमार, महेश कुमार आदि मौजूद थे.

संबंधित खबर और खबरें

यहां गिरिडीह न्यूज़ (Giridih News) , गिरिडीह हिंदी समाचार (Giridih News in Hindi), ताज़ा गिरिडीह समाचार (Latest Giridih Samachar), गिरिडीह पॉलिटिक्स न्यूज़ (Giridih Politics News), गिरिडीह एजुकेशन न्यूज़ (Giridih Education News), गिरिडीह मौसम न्यूज़ (Giridih Weather News) और गिरिडीह क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version