Giridih News :तैलिक साहू सभा के सावन मिलन समारोह में महिलाओं का धमाल

Giridih News :जिला तैलिक साहू सभा महिला प्रकोष्ठ ने शनिवार की दोपहर हुट्टी बाजार स्थित जिला कार्यालय प्रांगण में सावन मिलन समारोह का आयोजन किया. इसका नेतृत्व महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सुचिता देवी कर रही थीं. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन तथा भामाशाह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर हुई.

By PRADEEP KUMAR | July 19, 2025 10:58 PM
feature

जिला तैलिक साहू सभा महिला प्रकोष्ठ ने शनिवार की दोपहर हुट्टी बाजार स्थित जिला कार्यालय प्रांगण में सावन मिलन समारोह का आयोजन किया. इसका नेतृत्व महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सुचिता देवी कर रही थीं. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन तथा भामाशाह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर हई. मंच संचालन सोनी साहा ने किया. गणेश वंदना के बाद कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ हुआ. महिला अध्यक्ष ने सावन माह की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह माह सबसे पवित्र और मनोहारी माना जाता है. इस माह में शिव भक्त भक्ति में लीन रहते हैं. सावन की बारिश और हरियाली से सजी धरती सभी के मन को शांति और आनंद प्रदान करती है. इस मौके पर मनोरंजक खेल और सौंदर्य प्रतियोगिता हुई. इसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रतियोगिता की विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की सफलता में सभी महिला सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई. मौके पर महासचिव विनीता, मार्गदर्शन मंडल की मीरा देवी, गीता देवी, मधु देवी, नीतू साहू, उपाध्यक्ष खुशबू कुमारी, सचिव पिंकी साह, शिल्पी साह, रूबी शाह, सुष्मिता शाह, रानी कुमारी, युवा अध्यक्ष सोनी साह, संगठन मंत्री डोली कुमारी, कोषाध्यक्ष माधुरी गुप्ता, पूनम साव, सुनीता देवी, सरस्वती देवी, कंचन कुमारी, किरण देवी, जयंती देवी, रंजू देवी, सीमा देवी, प्रमिला देवी तथा दीपा कुमारी समेत काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं. स

संबंधित खबर और खबरें

यहां गिरिडीह न्यूज़ (Giridih News) , गिरिडीह हिंदी समाचार (Giridih News in Hindi), ताज़ा गिरिडीह समाचार (Latest Giridih Samachar), गिरिडीह पॉलिटिक्स न्यूज़ (Giridih Politics News), गिरिडीह एजुकेशन न्यूज़ (Giridih Education News), गिरिडीह मौसम न्यूज़ (Giridih Weather News) और गिरिडीह क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version