Giridih News :कुएं में मिले शव की हुई पहचान, जांच में जुटी पुलिस

Giridih News :बिरनी थाना क्षेत्र के घोसके में गुरुवार की शाम बीच खेत में बने कुएं से मिले महिला की पहचान हो गयी है. महिला सरिया थाना क्षेत्र के नीमाटांड़ निवासी सुनील यादव की पत्नी सुमित्रा देवी थी.

By PRADEEP KUMAR | June 6, 2025 11:32 PM
an image

प्रधानडीह की रहने वाली थी सुमित्रा, नीमाटांड़ सरिया हुआ था विवाह

बिरनी थाना क्षेत्र के घोसके में गुरुवार की शाम बीच खेत में बने कुएं से मिले महिला की पहचान हो गयी है. महिला सरिया थाना क्षेत्र के नीमाटांड़ निवासी सुनील यादव की पत्नी सुमित्रा देवी थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच कर रही है. इधर, शुक्रवार को मृतक के परिजन थाना पहुंचे. शव की पहचान सुमित्रा के पिता परसन ओपी क्षेत्र के प्रधानडीह निवासी लखन यादव ने की. उन्होंने पुलिस को बताया कि उसने पुत्री की शादी नीमाटांड़ निवासी बैजनाथ महतो के पुत्र सुनील यादव के साथ वर्ष 2024 में की थी. दामाद सुनील यादव ने दो जून को सुबह आठ बजे बेटी के नीमाटांड़ से गायब होने की सूचना दी थी. दामाद मे सरिया थाना में इसकी शिकायत भी की थी. कहा कि पुत्री व दामाद के बीच विवाद हुआ था. विवाद के तीसरे दिन पुत्री का शव कुआं से बरामद हुआ है. एएसआई शभु सिंह ने कहा कि शव को देर रात को कुआं से बाहर निकाल कर शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया गया है. महिला के पिता ने बेटी और दामाद के बीच विवाद होने की बात कह रहे हैं. लेकिन, अभी तक लिखित शिकायत नहीं मिली है. आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.
संबंधित खबर और खबरें

यहां गिरिडीह न्यूज़ (Giridih News) , गिरिडीह हिंदी समाचार (Giridih News in Hindi), ताज़ा गिरिडीह समाचार (Latest Giridih Samachar), गिरिडीह पॉलिटिक्स न्यूज़ (Giridih Politics News), गिरिडीह एजुकेशन न्यूज़ (Giridih Education News), गिरिडीह मौसम न्यूज़ (Giridih Weather News) और गिरिडीह क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version