Giridih News :अनियंत्रित कार दुर्घटनाग्रस्त, बाल बाल बचे बैंक कर्मी

Giridih News :अहिल्यापुर-गांडेय मुख्य मार्ग पर स्थित अहिल्यापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिल्यापुर बगीचा दुर्गा मंदिर के पास बुधवार की सुबह बैंक ऑफ इंडिया शाखा अहिल्यापुर के कर्मी रंजय कुमार का चारपहिया वाहन अनियंत्रित होकर रोड किनारे करीब 7 फीट के गड्ढे में घुस गयी.

By PRADEEP KUMAR | June 25, 2025 11:26 PM
an image

अहिल्यापुर-गांडेय मुख्य मार्ग पर स्थित अहिल्यापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिल्यापुर बगीचा दुर्गा मंदिर के पास बुधवार की सुबह बैंक ऑफ इंडिया शाखा अहिल्यपुर के कर्मी रंजय कुमार का चारपहिया वाहन अनियंत्रित होकर रोड किनारे करीब 7 फीट के गड्ढे में घुस गयी. हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि बैंक कर्मी बाल बाल बच गये. घटना को देख स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. बैंककर्मियों ने बताया कि सड़क पर अचानक एक बच्चे के आ जाने से यह हादसा हुआ. मौके पर झामुमो के युवा नेता पिंटू हाजरा, जेएलकेएम के प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र रवानी, समाजसेवी कृष्णनंदन अग्रवाल, जीतेन्द्र मल्लाह, अमित पासवान, संजय यादव सहित कई स्थानीय ग्रामीण, राहगीर, स्थानीय पुलिस पदाधिकारी व पुलिस के कर्मी मौजूद थे.

संबंधित खबर और खबरें

यहां गिरिडीह न्यूज़ (Giridih News) , गिरिडीह हिंदी समाचार (Giridih News in Hindi), ताज़ा गिरिडीह समाचार (Latest Giridih Samachar), गिरिडीह पॉलिटिक्स न्यूज़ (Giridih Politics News), गिरिडीह एजुकेशन न्यूज़ (Giridih Education News), गिरिडीह मौसम न्यूज़ (Giridih Weather News) और गिरिडीह क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version