Home Badi Khabar Jharkhand News: फीफा अंडर 17 महिला वर्ल्ड कप के इंडिया कैंप के लिए झारखंड की 7 फुटबॉलरों का चयन

Jharkhand News: फीफा अंडर 17 महिला वर्ल्ड कप के इंडिया कैंप के लिए झारखंड की 7 फुटबॉलरों का चयन

0
Jharkhand News: फीफा अंडर 17 महिला वर्ल्ड कप के इंडिया कैंप के लिए झारखंड की 7 फुटबॉलरों का चयन

Jharkhand News: झारखंड के जमशेदपुर में 23 अप्रैल से 31 मई तक फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप के लिए भारतीय टीम का शिविर लगाया जाएगा. इस शिविर के लिए झारखंड की 7 महिला फुटबॉलरों का चयन किया गया है. विभिन्न राज्यों से कुल 33 खिलाड़ियों का चयन किया गया है. कैंप के लिए चुनी गई झारखंड की महिला फुटबॉलरों को जमशेदपुर में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है.

जमशेदपुर में नेशनल कोचिंग कैंप

राष्ट्रीय कैंप में झारखंड की गोलकीपर अंजलि मुंडा, डिफेंडर सेलिना कुमारी, सुधा अनीता तिर्की, अष्टम उरांव, पूर्णिमा कुमारी, मिडफील्डर नीतू लिंडा और विंगर अनीता कुमारी का चयन किया गया है. ऑल इंडिया फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रीय कैंप के लिए कुल 33 महिला फुटबॉलरों का चयन किया गया है. कैंप जमशेदपुर के फ्लैट लेट और जेआरडी में होगा.

Also Read: झारखंड में डायन-बिसाही में वृद्ध दंपती की बेरहमी से हत्या, आरोपी महिला ने किया थाने में सरेंडर

झारखंड की सात महिला खिलाड़ी

जमशेदपुर में नेशनल कोचिंग कैंप का आयोजन आज से शुरू हो रहा है. झारखंड की सात बेटियों का इंडिया कैंप के लिए चयन किया गया है. इनमें अंजली मुंडा, सलीना कुमारी, सुधा अंकिता तिर्की, अष्टम उरांव, पूर्णिमा कुमारी, नीतू लिंडा एवं अनीता कुमारी शामिल हैं. इसमें विभिन्न राज्यों से कुल 33 खिलाड़ियों का चयन किया गया है.

Also Read: Jharkhand Breaking News LIVE: फीफा अंडर 17 महिला वर्ल्ड कप के इंडिया कैंप में झारखंड की 7 फुटबॉलर

रिपोर्ट: निसार

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel
Exit mobile version