अरूप मित्रा बने जिला कैरम एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक

जामताड़ा. जिला कैरम एसोसिएशन का गठन रविवार को किया गया, जिसकी अध्यक्षता पूर्व सीनियर चैंपियन, कैरम के खिलाड़ी विश्वनाथ तिवारी ने की.

By UMESH KUMAR | July 27, 2025 8:39 PM
an image

संवाददाता, जामताड़ा. जिला कैरम एसोसिएशन का गठन रविवार को किया गया, जिसकी अध्यक्षता पूर्व सीनियर चैंपियन, कैरम के खिलाड़ी विश्वनाथ तिवारी ने की. सर्वसम्मति से मुख्य संरक्षक अरुप कुमार मित्रा, संरक्षक विश्वनाथ तिवारी, चेयरमैन शिवनाथ घोष, अध्यक्ष-रणदीप गुप्ता, उपाध्यक्ष-नितेश सेन एवं नरेंद्र नारायण, सचिव सूरज कुमार पासवान, संयुक्त सचिव मो. शाहाबाज, राहुल सिंह, अमित मंडल, जूही मंडल व अमित राय, कोषाध्यक्ष-नेहा भारती को बनाया गया. वहीं, कार्यकारिणी सदस्यों में सौगत महता, सोमनाथ दत्ता, भास्कर चांद, रौनक राज, सौरभ झा, मौसम कुमारी काे निर्विरोध चुना गया. जिलास्तरीय कैरम कमेटी के पुनर्गठन में स्टेट कैरम एसोसिएशन ऑफ झारखंड के कोषाध्यक्ष सह अंतरराष्ट्रीय कैरम निर्णायक सुरजीत झा, स्टेट कैरम एसोसिएशन ऑफ झारखंड के कार्यकारिणी सदस्य दीपक दुबे, जिला ओलंपिक एसोसिएशन से पर्यवेक्षक के रूप में हॉकी जामताड़ा के सचिव डॉ भास्कर चांद थे. सुरजीत झा ने जामताड़ा जिला कैरम एसोसिएशन के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्य को पौधा देकर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि अगस्त में जिलास्तरीय कैरम प्रतियोगिता होगी.

संबंधित खबर और खबरें

यहां जामताड़ा न्यूज़ (Jamtara News) , जामताड़ा हिंदी समाचार (Jamtara News in Hindi), ताज़ा जामताड़ा समाचार (Latest Jamtara Samachar), जामताड़ा पॉलिटिक्स न्यूज़ (Jamtara Politics News), जामताड़ा एजुकेशन न्यूज़ (Jamtara Education News), जामताड़ा मौसम न्यूज़ (Jamtara Weather News) और जामताड़ा क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version