किसानों को दी गयी विकसित कृषि की जानकारी

विद्यासागर. विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत करमाटांड़ प्रखंड के आमडंगाल में कार्यशाला का आयोजन किया गया.

By JIYARAM MURMU | June 2, 2025 10:14 PM
feature

विद्यासागर. विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत करमाटांड़ प्रखंड के आमडंगाल में कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में सभी किसानों को कृषि से संबंधित जानकारी दी गयी, जिससे किसानों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके. वहीं किसानों ने कार्यशाला में उपस्थित होकर कृषि संबंधित सभी नियमों की जानकारी ली. उसी आधार पर अधिक से अधिक फसल तैयार करने और उन्नत बीज की भी मांग की गयी. कृषि वैज्ञानिक संजीत कुमार सिंह, उप परियोजना निदेशक आत्मा जामताड़ा संजय कुमार सिंह, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक विजय कुमार सभी किसानों को खरीफ फसल उपजाने के नियम एवं विधि की जानकारी दी. वहीं किसानों को एक अच्छी सुझाव देते हुए कृषि वैज्ञानिक संजीत कुमार सिंह ने कहा कि फसल की उपजाऊ उनकी समय सीमा पर ही करनी चाहिए. अच्छी और उत्तम बीज में केंचुआ खाद का प्रयोग करने से अच्छी फसल उपज होती है. समय-समय पर किसानों को खरीफ फसलों की उपज में खरपतवार की साफ सफाई करना अतिआवश्यक माना जाता है. समय को ध्यान देते हुए फसल की उपजाऊ किया जाए तो सभी किसानों को अधिक से अधिक फसल में लाभ प्राप्त हो सकता है. इ

संबंधित खबर और खबरें

यहां जामताड़ा न्यूज़ (Jamtara News) , जामताड़ा हिंदी समाचार (Jamtara News in Hindi), ताज़ा जामताड़ा समाचार (Latest Jamtara Samachar), जामताड़ा पॉलिटिक्स न्यूज़ (Jamtara Politics News), जामताड़ा एजुकेशन न्यूज़ (Jamtara Education News), जामताड़ा मौसम न्यूज़ (Jamtara Weather News) और जामताड़ा क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version