Lok Sabha Chunav 2024: खूंटी लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार के लिए वोट करते हैं झारखंड के इन 6 जिलों के लोग

Lok Sabha Chunav 2024|झारखंड का खूंटी ऐसा लोकसभा क्षेत्र है, जिसमें 6 जिलों के लोग मतदाता होते हैं. यहां चौथे चरण में 13 मई को वोटिंग होगी.

By Prabhat Khabar Digital Desk | May 15, 2024 11:51 AM
an image

Lok Sabha Chunav 2024| रांची, प्रणव : झारखंड में कुल 14 लोकसभा सीट है. इनमें जमशेदपुर लोकसभा सीट है, जिसके मतदाता सिर्फ पूर्वी सिंहभूम जिला के ही होते हैं. वहीं खूंटी एक ऐसी सीट है, जिसमें छह जिलों सरायकेला-खरसावां, पश्चिम सिंहभूम, रांची, खूंटी, सिमडेगा व गुमला जिले के लोग मतदाता होते हैं.

खूंटी लोकसभा क्षेत्र में आतीं हैं विधानसभा की 6 सीटें

खूंटी लोकसभा क्षेत्र में छह विधानसभा क्षेत्र खरसावां, तमाड़, तोरपा, खूंटी, सिमडेगा व कोलेबिरा हैं. इनमें तमाड़ रांची जिला में पड़ता है. खूंटी लोकसभा क्षेत्र में ही खरसावां विधानसभा क्षेत्र पड़ता है और खरसावां में पश्चिम सिंहभूम जिला का कुछ भाग आता है.

3 लोकसभा क्षेत्र में वोट करते हैं 2 जिलों के मतदाता

इसी तरह सिमडेगा के कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र में गुमला जिला का कुछ हिस्सा आता है. राज्य की 14 में से सीत सीटें ऐसी हैं, जो तीन जिलों में पड़ती हैं. दो जिलों में पड़ने वाली सीटों की संख्या तीन है.

Also Read : झामुमो का कांग्रेस के साथ लोहरदगा-सिंहभूम पर फंसा पेंच, राजद के साथ इन सीटों पर उलझन

14 लोकसभा सीटों का ब्यौरा

  • खूंटी: रांची, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा व गुमला
  • राजमहल: साहिबगंज, पाकुड़, दुमका व गोड्डा का हिस्सा
  • दुमका: दुमका, देवघर व जामताड़ा
  • गोड्डा: गोड्डा, देवघर व दुमका
  • चतरा: चतरा, लातेहार व पलामू
  • कोडरमा: गिरिडीह, हजारीबाग व कोडरमा
  • गिरिडीह: बोकारो, गिरिडीह व धनबाद
  • धनबाद: धनबाद व बोकारो
  • रांची: रांची व सरायकेला
  • जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम
  • सिंहभूम: प. सिंहभूम व सरायकेला
  • लोहरदगा: गुमला, रांची व लोहरदगा
  • पलामू: पलामू व गढ़वा
  • हजारीबाग: हजारीबाग, कोडरमा व रामगढ़

Also Read : Lok Sabha Election: 1973 में झामुमो का गठन, 1977 में शिबू सोरेन निर्दलीय लड़े चुनाव, 1980 में यहां खुला JMM का खाता

खूंटी में लोकसभा का चुनाव कब है?

खूंटी लोकसभा क्षेत्र में झारखंड के पहले चरण में मतदान होना है. यहां 13 मई को वोटिंग होगी. खूंटी अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीट है, जहां से एक बार फिर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा चुनाव लड़ रहे हैं. देश में जब चौथे चरण का चुनाव हो रहा होगा, तब झारखंड में पहले चरण का मतदान होगा. इसकी अधिसूचना 18 अप्रैल 2024 को जारी की जाएगी.

Table of Contents

संबंधित खबर और खबरें

यहां खूंटी न्यूज़ (Khunti News) , खूंटी हिंदी समाचार (Khunti News in Hindi), ताज़ा खूंटी समाचार (Latest Khunti Samachar), खूंटी पॉलिटिक्स न्यूज़ (Khunti Politics News), खूंटी एजुकेशन न्यूज़ (Khunti Education News), खूंटी मौसम न्यूज़ (Khunti Weather News) और खूंटी क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version