पुलिस की बड़ी कामयाबी: प्रतुल शाहदेव

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने लातेहार पुलिस की हाल के दिनों में उग्रवादियों व नक्सली संगठनों के खिलाफ मिली बड़ी सफलताओं को सराहनीय बताया है.

By ANUJ SINGH | May 26, 2025 8:47 PM
an image

लातेहार. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने लातेहार पुलिस की हाल के दिनों में उग्रवादियों व नक्सली संगठनों के खिलाफ मिली बड़ी सफलताओं को सराहनीय बताया है. श्री शाहदेव ने कहा कि लातेहार पुलिस ने सुरक्षा बलों के समन्वय से माओवादी संगठन के पांच लाख के इनामी सब-जोनल कमांडर मनीष यादव को मुठभेड़ में ढेर कर दिया और 10 लाख के इनामी जोनल कमांडर कुंदन को गिरफ्तार किया. केंद्र सरकार के समन्वय से पूरे देश में उग्रवाद के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चल रहा है. लातेहार से आनेवाले समय में नक्सलवाद और उग्रवाद का समूल नाश होगा.

संबंधित खबर और खबरें

यहां लोहरदगा न्यूज़ (Lohardaga News) , लोहरदगा हिंदी समाचार (Lohardaga News in Hindi), ताज़ा लोहरदगा समाचार (Latest Lohardaga Samachar), लोहरदगा पॉलिटिक्स न्यूज़ (Lohardaga Politics News), लोहरदगा एजुकेशन न्यूज़ (Lohardaga Education News), लोहरदगा मौसम न्यूज़ (Lohardaga Weather News) और लोहरदगा क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version