झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सधनु भगत का हुआ निधन, बाबूलाल मरांडी की कैबिनेट का थे हिस्सा

Lohardaga News : झारखंड की पहली सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे सधनु भगत का आज सुबह निधन हो गया. उनके निधन की खबर सुनते ही इलाके में शोक फैल गया.

By Kunal Kishore | November 13, 2024 2:05 PM
an image

Lohardaga News: लोहरदगा के पूर्व विधायक एवं झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सधनु भगत का निधन हो गया. बुधवार 13 नवंबर को सुबह 9:00 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. सधनू भगत का जन्म 19 जनवरी 1946 को हुआ था.

झारखंड की पहली सरकार में बने थे कैबिनेट मंत्री

सधनु भगत एकीकृत बिहार में वर्ष 1995 में पहली बार लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने थे. दूसरी बार सधनु भगत ने लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की टिकट पर जीत सुनिश्चित की और 15 नवंबर 2000 को झारखंड अलग होने के बाद झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री बने.

निधन की सूचना पाकर बड़ी संख्या में लोग और मंत्री रामेश्वर उरांव पहुंचे आवास

अपने नेता के निधन की सूचना पर बडी संख्या में लोग लोहरदगा ब्लॉक के पास स्थित आवास में पहुंचे और शोक व्यक्त किया. सधनु भगत पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे और उनका इलाज चल रहा था. उनके निधन पर लोगों ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सधनु भगत सादगी के लिए जाने जाते थे और उनकी व्यवहार कुशलता के सभी कायल थे.मंत्री डॉ.रामेश्वर उरांव उनकी निधन की सूचना मिलते ही सधनु भगत के आवास पहुंचे और परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त किया.

Also Read : झारखंड की बोरियो सीट झामुमो का गढ़, बीजेपी सिर्फ दो बार खिला सकी कमल, जानें पूरी हिस्ट्री

Also Read: गुमला में मतदाताओं ने बूथ में काटा बवाल, फिर से चुनाव कराने की रखी मांग

संबंधित खबर और खबरें

यहां लोहरदगा न्यूज़ (Lohardaga News) , लोहरदगा हिंदी समाचार (Lohardaga News in Hindi), ताज़ा लोहरदगा समाचार (Latest Lohardaga Samachar), लोहरदगा पॉलिटिक्स न्यूज़ (Lohardaga Politics News), लोहरदगा एजुकेशन न्यूज़ (Lohardaga Education News), लोहरदगा मौसम न्यूज़ (Lohardaga Weather News) और लोहरदगा क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version