यज्ञ स्थल की परिक्रमा के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

यज्ञ स्थल की परिक्रमा के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

By SAROJ TIWARY | June 1, 2025 10:55 PM
feature

रामगढ़. कंडेर पंचायत के पूरनाडीह में चल रहे सात दिवसीय श्रीश्री पशुपतिनाथ बाबा मंदिर में यज्ञ के दूसरे दिन यज्ञ स्थल की परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. आचार्य श्रीकृष्ण व दिनेश पाठक ने मुख्य यजमान रवींद्र करमाली, संगीता देवी, उमेश महतो, रामजन्म बेदिया, सुलेंद्र बेदिया से वेदी पूजन कराया. हवन शुरू होते ही यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी. इस दौरान श्री शिव परिवार की प्रतिमाओं का जलाधिवास कराया गया. मौके पर उमेश्वर महतो, इंद्रलाल बेदिया, देवचरण बेदिया, महेश रजवार, महेश्वर रजवार, महेंद्र करमाली, सूर्यकांत पासवान, बालेश्वर बेदिया, चितरंजन बेदिया, ललिता देवी, कालो देवी, कांसो देवी, विक्की बेदिया, बबलू बेदिया, उमेश बेदिया, बीरबल बेदिया, सुरेश बेदिया, संजय बेदिया, मनोज करमाली, दीपक बेदिया, चितरंजन मुंडा, राजकुमार ठाकुर, सोहराय बेदिया, तिलेश्वर बेदिया, भीम महतो, प्रभु बेदिया उपस्थित थे.

संबंधित खबर और खबरें

यहां रामगढ़ न्यूज़ (Ramgarh News) , रामगढ़ हिंदी समाचार (Ramgarh News in Hindi), ताज़ा रामगढ़ समाचार (Latest Ramgarh Samachar), रामगढ़ पॉलिटिक्स न्यूज़ (Ramgarh Politics News), रामगढ़ एजुकेशन न्यूज़ (Ramgarh Education News), रामगढ़ मौसम न्यूज़ (Ramgarh Weather News) और रामगढ़ क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version