आठ माह से फरार रामनाथ हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

थाना प्रभारी शशि सिंह ने बताया कि 2 नवंबर 2024 को रामनाथ ईश्वर मुर्मू उर्फ ईश्वर मुर्मू के हत्याकांड मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.

By ABDHESH SINGH | August 1, 2025 9:16 PM
an image

साहिबगंज. जिरवाबाड़ी थाना अंतर्गत पोलमा निवासी रामनाथ मुर्मू हत्याकांड के फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी आठ महीने से फरार चल रहा था. आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अनुसंधान कर रही थी. इधर, पुलिस ने गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर शुक्रवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया. थाना प्रभारी शशि सिंह ने बताया कि 2 नवंबर 2024 को रामनाथ ईश्वर मुर्मू उर्फ ईश्वर मुर्मू के हत्याकांड मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. मृतक की पत्नी ताला बीटी मुर्मू ने आवेदन दिया था. हत्याकांड में दो लोगों को आरोपी बनाया गया था, जिसमें मुन्ना पांडे को गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को अम्बाडीहा से गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि एक अन्य आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है. क्या है मामला रामनाथ मुर्मू की हत्या के पीछे जमीन का विवाद बताया गया था. दरअसल मुन्ना पांडे व भीष्म यादव दोनों एक जमीन लेना चाह रहा था, लेकिन रामनाथ मुर्मू उसे देने से इनकार कर रहे थे. इस संबंध में मृतक की पत्नी ताला बीटी मुर्मू ने बताया था कि हत्या के एक दिन पूर्व मुन्ना पांडे व भीष्म यादव उनके घर आकर जमीन लेने के मामले में धमकी दिया था. उन्होंने बताया घटना वाली रात करीब आठ बजे मेरे पति ईश्वर मुर्मू पेशाब करने घर से बाहर निकले थे तभी पहले से घात लगाए बैठे मुन्ना पांडे व भीष्म यादव ने उनपर हमला कर दिया था. मारपीट करते हुए मेरे पति को गोली मार दी, जिसमें मेरे पति जमीन पर गिर गए. इलाज के लिए अस्पताल लाया गया तो उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

संबंधित खबर और खबरें

यहां साहिबगंज न्यूज़ (Sahibganj News) , साहिबगंज हिंदी समाचार (Sahibganj News in Hindi), ताज़ा साहिबगंज समाचार (Latest Sahibganj Samachar), साहिबगंज पॉलिटिक्स न्यूज़ (Sahibganj Politics News), साहिबगंज एजुकेशन न्यूज़ (Sahibganj Education News), साहिबगंज मौसम न्यूज़ (Sahibganj Weather News) और साहिबगंज क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version