गोइलकेरा: 19 माओवादियो के घर पर चिपकाया इश्तेहार

माओवादियों में करोड़ों के इनामी भी शामिल, आत्म समर्पण की दी चेतावनी

By Prabhat Khabar News Desk | June 20, 2024 12:13 AM
an image

गोइलकेरा. गोइलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न कांडों में शामिल करीब 19 माओवादियों के घरों पर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया है. सभी नक्सली करोड़ों से लेकर लाखों तक के इनामी रहे हैं. इन 19 माओवादी में तमाड़ थाना क्षेत्र के अमित मुंडा (केस संख्या 41/22), गिरिडीह थाना क्षेत्र के चमन (केस संख्या 14/23,41/22), अजय महतो व अनल दा, बोकारो थाना क्षेत्र के अनमोल दा (केस संख्या 41/22,20/23), छोटानागरा थाना क्षेत्र के सोनाराम होनहागा (कांड संख्या 41/22,10/19,34/19), सोनुआ थाना क्षेत्र के सोनाराम होनहागा (केस संख्या 41/22,10/19,34/19), सालुका कायम (केस संख्या 41/22,8/23,42/22), धनबाद टुंडी के विवेक उर्फ प्रयाग (केस संख्या 41/22), छोटा नागरा थाना क्षेत्र के अनिता होनहागा (केस संख्या 10/19,34/19), रांची सोनाहातु थाना क्षेत्र के पिंटू लोहार (केस संख्या 41/22), गोइलकेरा संगजाटा के सागेन अंगारिया (केस संख्या 34/19,43/20,41/22,08/23), बबलु अंगरिया, कटांबा के संजय अंगरिया (केस संख्या 34/19,10/19), गिरिडीह थाना क्षेत्र के मिसिर बेसरा (केस संख्या 34/19, 16/23, 25/20, 19/23, 20/23, 41/22), बुंडू रांची के जयंती उर्फ रेखा दी (केस संख्या (42/22), घोड़ाबांधा थाना क्षेत्र के मेहनत उर्फ मोछु (केस संख्या 25/20, 41/22), आराहासा के सुरेश कोडाह (केस संख्या 25/20), कुरकुटिया गांव के जगदीश हेंब्रम (केस संख्या 25/20), कुईडा थाना क्षेत्र के मनोज बोईपाई (केस संख्या 27/20) शामिल हैं. इन सभी माओवादियों के घर पर गोइलकेरा पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया है.

संबंधित खबर और खबरें

यहां पश्चिमी सिंहभूम न्यूज़ (West Singhbhum News) , पश्चिमी सिंहभूम हिंदी समाचार (West Singhbhum News in Hindi), ताज़ा पश्चिमी सिंहभूम समाचार (Latest West Singhbhum Samachar), पश्चिमी सिंहभूम पॉलिटिक्स न्यूज़ (West Singhbhum Politics News), पश्चिमी सिंहभूम एजुकेशन न्यूज़ (West Singhbhum Education News), पश्चिमी सिंहभूम मौसम न्यूज़ (West Singhbhum Weather News) और पश्चिमी सिंहभूम क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version