लोकसभा चुनाव 2024 से पहले झारखंड में कांग्रेस पार्टी को जोरदार झटका लगा है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस की सीनियर लीडर और सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र की सांसद गीता कोड़ा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का झंडा थाम लिया है. उन्होंने सोमवार (26 फरवरी) को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.
Table of Contents
- रांची में गीता कोड़ा ने ली भाजपा की सदस्यता
- दिल्ली में लोकसभा चुनाव 2024 पर चर्चा कर रहे थे वेणुगोपाल
- गीता कोड़ा ने बना ली थी कांग्रेस से दूरी
रांची में गीता कोड़ा ने ली भाजपा की सदस्यता
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने उन्हें रांची स्थित प्रदेश पार्टी मुख्यालय में पार्टी में शामिल करवाया. बता दें कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव सह संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल दिल्ली में झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी के साथ लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा कर रहे थे. इधर, मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर ‘कमल’ फूल थाम लिया.
दिल्ली में लोकसभा चुनाव 2024 पर चर्चा कर रहे थे वेणुगोपाल
बता दें कि केसी वेणुगोपाल के दिल्ली स्थित आवास पर आज प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर से मुलाकात की. झारखंड प्रदेश अध्यक्ष और झारखंड प्रभारी ने झारखंड में संगठन और सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी भी उन्हें दी. साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी पर विशेष चर्चा की.
गीता कोड़ा ने बना ली थी कांग्रेस से दूरी
गीता कोड़ा के भाजपा में शामिल होने की चर्चा लंबे अरसे से चल रही थी. हालांकि, गीता कोड़ा ने कभी खुलकर यह नहीं कहा कि वह कांग्रेस छोड़ेंगी या भाजपा में शामिल होंगी. जब भी उनसे भाजपा में शामिल होने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इससे इंकार किया. हालांकि, काफी दिनों से वह पार्टी के कार्यक्रमों से दूरी बनाकर चल रहीं थीं. यहां तक कि पिछले दिनों प्रभारी की बैठक में भी शामिल नहीं हुईं थीं.
Also Read : लोकसभा चुनाव 2024: गीता कोड़ा के फैसले पर टिकी राजनीति, तैयार हो सकता है नया प्लॉट
Jamshedpur News : हो भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग, दिल्ली जंतर-मंतर में धरना प्रदर्शन की हो रही तैयारी
JAMSHEDPUR: आसेका की बोर्ड ऑफ संताली एजुकेशन का रिजल्ट जारी, महिलाओं ने बाजी मारी
जेल जाएंगे मनीष सिसोदिया! ACB ने फिर कसा शिकंजा
JUGSALAI TRAFFIC :चालान काटने की कही बात तो भड़का पुलिसकर्मी, की गाली-गलौज, विरोध में सड़क जाम