लेडी कर्नल पर भाजपा विधायक के ‘बिगड़े बोल’, सड़क पर कांग्रेस
शनिवार को पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा ब्लॉक कांग्रेस की ओर से मध्य प्रदेश के भाजपा विधायक कुंवर विजय शाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया. आरोप लगाया कि हाल में भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी पर भाजपा विधायक ने आपत्तिजनक टिप्पणी की. इसकी निंदा करने के बजाय पूरी भगवा पार्टी अपने विधायक के साथ खड़ी दिख रही है.
By AMIT KUMAR | May 17, 2025 9:46 PM
पानागढ़.
शनिवार को पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा ब्लॉक कांग्रेस की ओर से मध्य प्रदेश के भाजपा विधायक कुंवर विजय शाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया. आरोप लगाया कि हाल में भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी पर भाजपा विधायक ने आपत्तिजनक टिप्पणी की. इसकी निंदा करने के बजाय पूरी भगवा पार्टी अपने विधायक के साथ खड़ी दिख रही है. कांकसा कांग्रेस ब्लॉक के अध्यक्ष पूरब बनर्जी के नेतृत्व में दर्जनों नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक के खिलाफ प्रदर्शन किया. फिर कांकसा थाने में जाकर शिकायत की. लेकिन वहां पुलिस ने कोई केस दर्ज नहीं किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है