बंगाल में अगर हिंदुओं को बचाना है, तो ममता को सत्ता से हटाना होगा : शुभेंदु

ड़गपुर शहर में मंगलवार को भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में कन्या सुरक्षा यात्रा निकाली गयी, जिसमें भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी. कन्या सुरक्षा यात्रा खड़गपुर शहर के मालिंचा इलाके से निकाली गयी और यात्रा का समापन प्रजापति हॉल परिसर के निकट हुआ.

By BIJAY KUMAR | July 15, 2025 11:23 PM
an image

खड़गपुर.

खड़गपुर शहर में मंगलवार को भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में कन्या सुरक्षा यात्रा निकाली गयी, जिसमें भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी. कन्या सुरक्षा यात्रा खड़गपुर शहर के मालिंचा इलाके से निकाली गयी और यात्रा का समापन प्रजापति हॉल परिसर के निकट हुआ. सुरक्षा कन्या यात्रा के दौरान लोगों ने भाजपा जिंदाबाद और जय श्रीराम के नारों के साथ-साथ ममता बनर्जी छि: छि: के भी नारे लगाये. कन्या सुरक्षा यात्रा के दौरान भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने भाजपा कार्यकर्ताओं सहित खड़गपुरवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में एक ओर मां बहनें सुरक्षित नहीं हैं, तो दूसरी ओर हिंदू भी सुरक्षित नहीं हैं. अगर पश्चिम में मां-बहनों को सुरक्षित रखना है और हिंदुओं को बचाना है तो हमलोगों को संगठित होना होगा और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पूर्व मुख्यमंत्री बनाना होगा.
संबंधित खबर और खबरें

 

 

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version