लॉ कॉलेज में छात्रा से दुष्कर्म की घटना के खिलाफ भाजपा का राज्य भर में प्रदर्शन
महानगर के साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में लॉ छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की घटना के खिलाफ भाजपा नेताओं ने शनिवार को राज्यभर में प्रदर्शन किया. इसी क्रम में शनिवार को केंद्रीय मंत्री व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने महानगर में घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, जहां से पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया.
By BIJAY KUMAR | June 28, 2025 10:35 PM
कोलकाता.
महानगर के साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में लॉ छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की घटना के खिलाफ भाजपा नेताओं ने शनिवार को राज्यभर में प्रदर्शन किया. इसी क्रम में शनिवार को केंद्रीय मंत्री व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने महानगर में घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, जहां से पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. खबर लिखे जाने तक श्री मजूमदार लालबाजार स्थित सेंट्रल लॉकअप में ही थे. पुलिस ने कुल 65 लोगों को हिरासत में लिया है.
भाजपा विधायक ने मांगा मुख्यमंत्री से इस्तीफा
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है