महिला उत्पीड़न में भाजपा का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प
दिनीपुर शहर के कलेक्टर मोड़ इलाके में स्थित जिलाशासक कार्यालय के सामने भाजपा नेत्री अग्निमित्रा पाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारायणगढ़ में तृणमूल कार्यालय में महिला के साथ हुए यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान इलाके में स्थिति तनावपूर्ण हो गयी और भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प हो गयी.
By BIJAY KUMAR | March 10, 2025 11:21 PM
मेदिनीपुर.
मेदिनीपुर शहर के कलेक्टर मोड़ इलाके में स्थित जिलाशासक कार्यालय के सामने भाजपा नेत्री अग्निमित्रा पाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारायणगढ़ में तृणमूल कार्यालय में महिला के साथ हुए यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान इलाके में स्थिति तनावपूर्ण हो गयी और भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प हो गयी. प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद पुलिस ने स्थिति संभालने के लिए कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया.
जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की, तो भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच बहस शुरू हो गयी, जो जल्द ही धक्का-मुक्की में बदल गयी. स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने भाजपा के कई कार्यकर्ताओं और समर्थकों को हिरासत में ले लिया.
भाजपा का आरोप, आंदोलन तेज करने की चेतावनी:
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है