विवेक नायक का नया नागपुरी गीत ‘मोके दीवाना कराले’ रिलीज, प्रियंका संग गांव की सैर पर निकले एक्टर, VIDEO

विवेक नायक अपने रोमांटिक म्यूजिक एल्बम के लिए जाने जाते हैं और वो इसमें अक्सर सच्ची कहानी को प्रस्तुत करते हैं. उनके इस गाने को भी दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है और फैंस इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं.

By Budhmani Minj | December 12, 2022 2:35 PM
an image

झॉलीवुड अभिनेता विवेक नायक का नया नागपुरी गीत मोके दीवाना कराले रिलीज कर दिया है. इस गाने में विवेक नायक और प्रियंका खेस नजर आ रही हैं. इस गाने को खुद विवेक ने ही आवाज दी है. खास बात यह है कि इस गाने में आपको गांव की एक झलक देखने को मिल रही हैं और दूर-दूर तक फैले धान के खेत. विवेक नायक अपने रोमांटिक म्यूजिक एल्बम के लिए जाने जाते हैं और वो इसमें अक्सर सच्ची कहानी को प्रस्तुत करते हैं. उनके इस गाने को भी दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है और फैंस इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. इस सॉन्ग के लिरिक्स राहुल महली ने लिखे हैं. बता दें कि विवेक नायक पिछले कई सालों से झॉलीवुड इंडस्ट्री का हिस्सा है और लगातार अपनी फिल्मों और म्यूजिक वीडियो से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं.

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें
होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version