Weakest Armies In The World: इन 10 देशों की सेनाएं सबसे कमजोर, एक के पास तो सेना ही नहीं!

Weakest Armies In The World: दुनिया की 10 सबसे कमजोर सेनाएं कौन-सी हैं? भूटान सबसे नीचे क्यों? आइसलैंड के पास सेना क्यों नहीं? ग्लोबल रिपोर्ट में चौंकाने वाले आंकड़े, कुछ देशों के पास तो लड़ाकू विमान भी नहीं! आइए इस बारे में जानते हैं विस्तार से…

By Govind Jee | July 15, 2025 12:50 PM
an image

Weakest Armies In The World: ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के 145 देशों की सेनाओं का आकलन किया गया. इसमें यह देखा गया कि किस देश की सेना कितनी मजबूत है. आकलन के लिए 60 से ज्यादा मानकों को शामिल किया गया जैसे सेना की संख्या, हथियारों की ताकत, रक्षा बजट, रसद सुविधा, भू-स्थिति और तकनीकी संसाधन. इस रिपोर्ट में कुछ देशों की सेना को सबसे कमजोर बताया गया है. आइए जानते हैं इस सूची में सबसे कमजोर कौन सा देश हैं.  

1. भूटान: भूटान को इस रिपोर्ट में दुनिया की सबसे कमजोर सेना वाला देश बताया गया है.  इसका PowerIndex 6.3704 है, जो सबसे अधिक है.  भूटान एक छोटा और शांतिप्रिय हिमालयी देश है.  इसकी सेना बहुत छोटी है और आधुनिक हथियार या वायुसेना जैसी क्षमताएं नहीं के बराबर हैं.  सीमित संसाधनों और छोटे बजट के कारण यह रक्षा के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है. 

2. मोल्दोवा: दूसरे स्थान पर है मोल्दोवा, जिसका PowerIndex 4.2311 है.  यह यूरोप का एक छोटा देश है जिसकी सैन्य ताकत बहुत सीमित है.  रक्षा बजट कम है और हथियारों व सैनिकों की संख्या भी घटती जा रही है.  बाहरी मदद पर अधिक निर्भरता इसकी कमजोरी को दर्शाती है. 

3. सूरीनाम: सूरीनाम एक दक्षिण अमेरिकी देश है, जिसकी सेना में केवल लगभग 2,000 सैनिक हैं.  इसका PowerIndex 3.9038 है.  देश में जहाज या लड़ाकू विमान जैसे सैन्य संसाधन बहुत कम हैं, जिससे यह भी सबसे कमजोर सेनाओं में शामिल हो गया है. 

4. सोमालिया: चौथे स्थान पर सोमालिया है, जिसका PowerIndex 3.9006 है.  यह देश लंबे समय से आंतरिक संघर्ष और आतंकवाद से जूझ रहा है.  वहां की सेना में संसाधनों और एकता की कमी है, जिससे इसकी सैन्य ताकत प्रभावित हुई है. 

5. बेनिन: बेनिन, एक पश्चिम अफ्रीकी देश है, जिसका PowerIndex 3.6357 है.  इसकी सेना छोटी है और रक्षा क्षेत्र में बहुत कम निवेश होता है.  तकनीकी संसाधनों और हथियारों की भारी कमी है. 

6. लाइबेरिया: लाइबेरिया का PowerIndex 3.1862 है. वर्षों तक चले गृहयुद्ध के बाद यहां की सेना का पुनर्गठन तो हुआ है, लेकिन वह अभी भी काफी कमजोर है. आधुनिक सैन्य तकनीक यहां उपलब्ध नहीं है. 

7. बेलीज: बेलीज एक कैरेबियन देश है, जहां की सेना बहुत छोटी है. इसका PowerIndex 3.1257 है. देश की जनसंख्या भी कम है, और सेना में संसाधनों की भारी कमी है. 

8. सिएरा लियोन: इस अफ्रीकी देश का PowerIndex 3.0859 है. सिएरा लियोन ने भी वर्षों तक संघर्ष झेला है. सेना की क्षमता अभी पूरी तरह से विकसित नहीं हो पाई है. 

9. सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक: इस देश का PowerIndex 3.0399 है. लगातार राजनीतिक अस्थिरता और विद्रोहों की वजह से यहां सेना का ढांचा कमजोर बना हुआ है. 

10. आइसलैंड: आइसलैंड का PowerIndex 2.9157 है, जो बाकी देशों से थोड़ा बेहतर है, लेकिन इसके पास कोई स्थायी सेना नहीं है. यह NATO का सदस्य जरूर है, लेकिन उसकी सुरक्षा का जिम्मा तटरक्षक बल और सहयोगी देशों पर है. 

पढ़ें: Army: 9 साल के बच्चे सेना में हो रहे शामिल, लेकिन क्यों, वजह जान कांप उठेगा कलेजा

Weakest Armies In The World: क्या कमजोर सेना होना खतरे की निशानी है?

इन देशों की सैन्य कमजोरी सिर्फ सैनिकों या हथियारों की कमी की वजह से नहीं है, बल्कि उनके बजट, नीति, भूगोल और राजनीतिक स्थिरता का भी इसमें योगदान है. भूटान और आइसलैंड जैसे देश शांतिपूर्ण नीति अपनाते हैं, इसलिए उन्हें बड़ी सेना की जरूरत नहीं लगती. वहीं सोमालिया या सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक जैसे देश संघर्षों से जूझते हुए अपनी रक्षा प्रणाली को मजबूत नहीं कर पाए हैं. रिपोर्ट में बदलाव होते रहते हैं, ऐसे में यहां बातए गए देश ऊपर नीचे हो सकते हैं.

पढ़ें: Why Myanmar killing its Citizens: अपने नागरिकों की हत्या क्यों कर रहा ये देश? भारत का है पड़ोसी

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें
होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version