JAC Board 12th Result District Wise 2025
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस बार परीक्षा में अनुशासन और पारदर्शिता को प्राथमिकता दी गई, जिसका असर छात्रों के प्रदर्शन पर भी साफ दिखाई दे रहा है. लातेहार जिले ने साइंस और कॉमर्स दोनों स्ट्रीम में पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया है. साइंस में लड़कियों का पास प्रतिशत 80.29% रहा. वहीं, लड़कों का पास प्रतिशत 78.47% दर्ज किया गया है. यह रिजल्ट छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन को दिखाता है. दोनों स्ट्रीम में इस बार अच्छा रिजल्ट देखने को मिला है.
JAC 12वीं रिजल्ट 2025: जिला वार पास प्रतिशत
रैंक | जिला | पास प्रतिशत |
1 | लातेहार (Latehar) | 88.020% |
2 | कोडरमा (Koderma) | 86.970% |
3 | पलामू (Palamu) | 85.790% |
4 | हजारीबाग (Hazaribagh) | 84.790% |
5 | गिरिडीह (Giridih) | 82.740% |
6 | गुमला (Gumla) | 82.650% |
7 | जामताड़ा (Jamtara) | 80.530% |
8 | देवघर (Deoghar) | 80.100% |
9 | चतरा (Chatra) | 78.800% |
10 | रामगढ़ (Ramgarh) | 78.600% |
11 | धनबाद (Dhanbad) | 77.990% |
12 | बोकारो (Bokaro) | 77.650% |
13 | पश्चिमी सिंहभूम (W. Singhbhum) | 77.600% |
14 | गोड्डा (Godda) | 76.750% |
15 | सिमडेगा (Simdega) | 76.710% |
16 | रांची (Ranchi) | 76.080% |
17 | पाकुड़ (Pakur) | 76.020% |
18 | लोहरदगा (Lohardaga) | 71.960% |
19 | पूर्वी सिंहभूम (E. Singhbhum) | 70.910% |
20 | साहेबगंज (Sahebganj) | 70.670% |
21 | गढ़वा (Garhwa) | 70.150% |
22 | सरायकेला (Seraikela) | 68.440% |
23 | दुमका (Dumka) | 65.020% |
24 | खूंटी (Khunti) | 60.810% |
यह भी पढ़ें- JAC Board 12th Result 2025 by Roll Number: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट रोल नंबर से कैसे देखें? ये हैं स्टेप्स
रोल नंबर से झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कैसे देखें?
JAC Board 12th Result 2025 OUT होने के बाद चेक करने के लिए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले jacresults.com वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज पर “JAC 12th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें.
- नया पेज ओपन होगा और फिर आपको रोल नंबर और रोल कोड सेव करना होगा.
- सभी जानकारी सही-सही भरने के बाद “Submit” पर क्लिक करें.
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी. आप चाहें तो इसका प्रिंटआउट ले सकते हैं या पीडीएफ में सेव कर सकते हैं.
SMS से रिजल्ट कैसे चेक करें? (JAC Board 12th Result 2025 OUT)
अगर आपको इंटरनेट स्लो लग रहा है या वेबसाइट नहीं खुल रही है तो आप सिर्फ एक SMS भेजकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. JAC Board 12th Result 2025 OUT होने के बाद चेक करने के स्टेप्स यहां देखें-
- स्टेप 1: अपने मोबाइल के मैसेज ऐप में जाएं.
- स्टेप 2: नया मैसेज टाइप करें:
- JHA12 <स्पेस> रोल नंबर
- उदाहरण: JHA12 12345678
- स्टेप 3: यह मैसेज 56263 नंबर पर भेजें.
- स्टेप 4: कुछ ही सेकेंड में आपके नंबर पर पूरा रिजल्ट आ जाएगा.
यह भी पढ़ें- JAC 12th Result 2025 on Digilocker: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट डिजिलाॅकर पर, इन स्टेप्स से करें चेक
यह भी पढ़ें- Jharkhand Board 12th Result 2025 Offline: इंटरनेट का झंझट खत्म, ऑफलाइन चेक कर सकेंगे झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट