IIT बॉम्बे की गिरावट (QS World Rankings 2026)
वहीं IIT बॉम्बे की ग्लोबल रैंकिंग कुछ गिरावट देखते हुए 118 से घटकर 129 पर आ गई है. यह पहली बार IIT दिल्ली ने IIT बॉम्बे को पीछे छोड़ा है. IIT दिल्ली ने इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी विषय में 26वां स्थान प्राप्त किया, जबकि IIT बॉम्बे ने 28वां स्थान पाया. आगे भी IIT मद्रास, IISc बेंगलुरु, IIT खरगपुर आदि ने वैश्विक रैंकिंग में मजबूत प्रदर्शन किया.
QS रैंकिंग में भारत की स्थिति (QS World Rankings 2026)
इस वर्ष QS रैंकिंग में 54 भारतीय संस्थान शामिल हैं – यह संख्या पिछले साल से बढ़ी है. भारत QS सूची में तीसरे स्थान पर है, अमेरिका (192), ब्रिटेन (90), और चीन (72) के बाद.
रैंकिंग में सुधार के कारण (QS World Rankings 2026)
IIT दिल्ली की इस प्रगति का श्रेय दिया जा रहा है:
- एकेडमिक एक्सिलेंस
- वैज्ञानिक शोध में उद्धरण (Citations),
- अंतरराष्ट्रीय शोध नेटवर्क में वृद्धि.
कैसे मिलता है आईआईटी दिल्ली में एडमिशन (QS World Rankings 2026)
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलाॅजी में एडमिशन जेईई के स्कोर के आधार पर होता है. इसे बीटेक के लिए बेस्ट काॅलेज माना जाता है. भारत में यहां टाॅप टेक कंपनियों में प्लेसमेंट होता है.
यह भी पढ़ें- RRB NTPC Admit Card 2025 Out: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल एडमिट कार्ड जारी, यहां से डाउनलोड करें
यह भी पढ़ें- NEET 2025 CutOff: NEET रिजल्ट के बाद क्या करें? Top Colleges में कटऑफ और Admission की जानकारी यहां
यह भी पढ़ें- Vikas Divyakirti Success Tips: टूटी हिम्मत को मिल जाएगा बल, सफलता के लिए गांठ बांध लें विकास दिव्यकीर्ति की ये बातें