संदेश व अजीमाबाद थानाें में 30 शस्त्रों का किया गया सत्यापन

संदेश में नौ और अजीमाबाद थाने में 21 शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया गया

By DEVENDRA DUBEY | May 25, 2025 7:45 PM
feature

संदेश.

जिला पदाधिकारी भोजपुर के आदेश अनुसार संदेश तथा अजीमाबाद थाना में शस्त्रों का भौतिक सत्यापन दंडाधिकारी तथा थाना पुलिस पदाधिकारी के संयुक्त मौजूदगी में किया जा रहा है. इस दौरान संदेश तथा अजीमाबाद दोनों थाना परिसरों में दंडाधिकारी की मौजूदगी में कुल 30 शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया गया.

इस संबंध में दंडाधिकारी के रूप में अंचलाधिकारी संदेश अरुण कुमार तथा थानाध्यक्ष संतोष कुमार तथा सहायक थानाध्यक्ष अर्चना कुमारी मौजूद थे. थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में कुल 133 शस्त्र हैं, जिसमें नौ शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया गया. इसमें पिस्टल, राइफल, दोनाली बंदूक तथा एक नाली बंदूक शामिल हैं. वहीं अजीमाबाद थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत 64 शस्त्र हैं, जिसमें दंडाधिकारी सह संदेश बीडीओ की उपस्थिति में 21 शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया गया. इसमें पिस्टल, रिवाल्वर, दोनाली तथा एक नाली बंदूक का भौतिक सत्यापन किया गया. इस तरह दोनों थाना मिलाकर कुल 30 शस्त्रों का सत्यापन किया गया.

संबंधित खबर और खबरें

यहां आरा न्यूज़ (Arrah News) , आरा हिंदी समाचार (Arrah News in Hindi), ताज़ा आरा समाचार (Latest Arrah Samachar), आरा पॉलिटिक्स न्यूज़ (Arrah Politics News), आरा एजुकेशन न्यूज़ (Arrah Education News), आरा मौसम न्यूज़ (Arrah Weather News) और आरा क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version