डीआइजी ने चार पुलिस अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

डीआइजी आशीष भारती द्वारा कार्यालय में बेगूसराय क्षेत्र के दोनों जिलों के अंचल निरीक्षक, पर्यवेक्षी पदाधिकारी एवं पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष के कार्यों की समीक्षा की गई.

By MANISH KUMAR | July 26, 2025 9:38 PM
an image

बेगूसराय. डीआइजी आशीष भारती द्वारा कार्यालय में बेगूसराय क्षेत्र के दोनों जिलों के अंचल निरीक्षक, पर्यवेक्षी पदाधिकारी एवं पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष के कार्यों की समीक्षा की गई. समीक्षा के क्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक ने कांडों का कम निष्पादन करने के आरोप में बेगूसराय जिला के पुलिस निरीक्षक रामकुमार सिंह तेघरा अंचल, पुलिस निरीक्षक वीरेंद्र प्रसाद यादव सदर अंचल बेगूसराय एवं पुलिस निरीक्षक रजनीश कुमार पर्यवेक्षी पदाधिकारी पुलिस अंचल बेगूसराय से अनुशासनिक कार्रवाई के विरुद्ध स्पष्टीकरण की मांग की गई है. पुलिस उपमहानिरीक्षक ने सभी पुलिस निरीक्षकों को तेजी से कांडो के निष्पादन हेतु विशेष कर गंभीर कांडों में अपराधियों की गिरफ्तारी तथा वारंट, इश्तिहार, कुर्की तामिला करने हेतु निर्देशित किया गया. अपराध नियंत्रण हेतु सघन गश्ती करने/कराने एवं गश्ती चेकिंग करने, वाहन चेकिंग करने/कराने तथा कुख्यात/ सक्रिय अपराधियों की निगरानी हेतु निर्देशित किया गया.इसके अतिरिक्त पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा आम जनता से प्राप्त पत्रों,जानकारी के आधार पर दोनों जिलों के विभिन्न कांडों की समीक्षा संबंधित पदाधिकारियों के साथ किया गया. एसडीपीओ सदर 1 बेगूसराय एवं अनुसंधानकर्ता पुलिस अवर निरीक्षक चितरंजन कुमार के साथ लोहिया नगर थाना कांड संख्या 210/20 की समीक्षा किया गया. समीक्षा के क्रम में अनुसंधानकर्ता द्वारा अनुसंधान में लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस अवर निरीक्षक चितरंजन कुमार से आनुशासनिक कार्रवाई के विरुद्ध स्पष्टीकरण की मांग की गई है. इसके अतिरिक्त खगड़िया जिला के खगड़िया थाना कांड संख्या 544/13 एवं मानसी थाना कांड संख्या 372/23 की भी समीक्षा किया गया तथा लापरवाही बरतने वाले अनुसंधानकर्ता से अनुसंधान में लापरवाही बरतने के आरोप में अनुशासनिक कार्रवाई के विरुद्ध स्पष्टीकरण की मांग किया गया है. समीक्षा में दोनों जिलों के पुलिस अधीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए.

जनता दरबार के माध्यम से डीआइजी ने सुनी 12 लोगों की समस्या

संबंधित खबर और खबरें

यहां बेगूसराय न्यूज़ (Begusarai News), बेगूसराय हिंदी समाचार (Begusarai News in Hindi),ताज़ा बेगूसराय समाचार (Latest Begusarai Samachar),बेगूसराय पॉलिटिक्स न्यूज़ (Begusarai Politics News),बेगूसराय एजुकेशन न्यूज़ (Begusarai Education News),बेगूसराय मौसम न्यूज़ (Begusarai Weather News)और बेगूसराय क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version